सरकार का बड़ा तोहफा: 56 हजार बुजुर्गों को मिलेगी मुफ्त तीर्थ यात्रा, आवेदन शुरू, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 31 मई 2026। राजस्थान के वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य सरकार ने एक बार फिर खुशियों की सौगात दी है। सरकार की बेहद लोकप्रिय ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27’ के तहत इस साल हजारों बुजुर्गों को देश के प्रमुख और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन मुफ्त में कराए जाएंगे। इस बार राज्य सरकार ने करीब 56 हजार बुजुर्गों को इस योजना का लाभ देने का एक बड़ा लक्ष्य रखा है।

इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र नागरिक अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं राज्य सरकार के देवस्थान विभाग के अनुसार योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक वरिष्ठ नागरिक आगामी 15 दिनों तक इस योजना के लिए फॉर्म भर सकते हैं। सरकार ने बताया कि आवेदकों को पर्याप्त समय दिया गया है ताकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर लोड या तकनीकी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाया गया है। इस पूरी यात्रा का संचालन और देखरेख राजस्थान सरकार का देवस्थान विभाग करेगा। यह हर साल चलाई जाने वाली सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य उन बुजुर्गों की इच्छा पूरी करना है जो आर्थिक या अन्य कारणों से तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते। इस यात्रा के तहत देश के कई बड़े और नामचीन धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

हिमाचल में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 8 की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 मई 2026। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां के दुर्गम और बर्फीले Sach Pass की ओर जा रही पर्यटकों से भरी एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग