छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर 13 दिसम्बर को वर्चुअल मैराथन

indiareporterlive
शेयर करे

कोविड संक्रमण को देखते हुए अनूठा आयोजन

बिलासपुर जिले में 2679 प्रतिभागियों ने किया रजिस्ट्रेशन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 12 दिसम्बर 2020। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर 13 दिसम्बर को वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले इस वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए अब तक प्रदेश भर के करीब 62 हजार प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन कराया है। बिलासपुर जिले में 2679 प्रतिभागियों ने अब तक आॅनलाईन पंजीयन कराया है।

वर्चुअल मैराथन दौड़ में भाग ले रहे पंजीकृत जनप्रतिनिधियों को खेल विभाग द्वारा टी-शर्ट वितरण किया गया है। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस वर्चुअल मैराथन में प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है।

वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कहीं भी समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी घर, उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौडेंगे और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो 13 दिसम्बर को सबेरे 6 बजे से 11 बजे तक हैशटैग #runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर सकेंगे।

राज्य के इच्छुक प्रतिभागी खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट http://www.sportsyw.cg.gov.in एवं http://jansamprak.cg.gov.in और http://dprcg.gov.in में 12 दिसम्बर तक पंजीयन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक में वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत लोगो एवं स्लोगन की तस्वीर भी ऑनलाईन उपलब्ध है। वर्चुअल मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागी प्रिंटआउट निकालकर अपने सफेद रंग की टी-शर्ट पर चिपकाकर दौड़ते हुए वीडियो और फोटो लेकर हैशटैग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दौड़ा पूरा छत्तीसगढ़ : मेरे साथ छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान दौड़ रहा

शेयर करेसोशल मीडिया में अपलोड की फोटो कोविड नियमों का पालन करते हुये वर्चुअल मैराथन का अनूठा आयोजन इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 13 दिसम्बर 2020। मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आज पूरा छत्तीसगढ़ दौड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर आयोजित […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग