किसी को रावण कहना नीच काम, प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द खरगे ही नहीं पूरी कांग्रेस की मानसिकता, बोले राजनाथ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 नवंबर 2022। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कहे गए अपशब्दों पर घमासान मचा हुआ है। अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खरगे के रावण वाले बयान पर निशाना साधा है। अहमदाबाद में रक्षामंत्री ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में अपशब्दों का प्रयोग कर रही है। अनुचित शब्दों का प्रयोग स्वस्थ राजनीति की निशानी नहीं है।राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द सिर्फ उनके नहीं हैं। यह पूरी कांग्रेस की मानिसकता का परिणाम है। उन्होंने कहा, किसी को रावण कहना नीच काम है। राजनाथ सिंह ने आगे कहा, भारतीय जनता पार्टी सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। ध्रुवीकरण की राजनीति में भाजपा विश्वास नहीं रखती है।

क्या कहा था खरगे ने?

गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते वक्त खरगे ने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री अपना चेहरा दिखाकर लोगों से मतदान करने के लिए कह रहे हैं, चाहे वह नगरपालिका चुनाव हों या विधानसभा या संसद। क्या आप (नरेंद्र मोदी) रावण की तरह 100 सिर वाले हैं। 

पीएम ने मेरी तुलना शूर्पणखा से की थी- रेणुका चौधरी
विवाद के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रेणुका चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार उनकी तुलना शूर्पणखा से की थी, तब मीडिया कहां थी? रेणुका चौधरी के इस ट्वीट के बाद 2018 में पीएम के बयान की कई वीडियो क्लिप वायरल होने लगी हैं।

Leave a Reply

Next Post

गेहूं की बोआई का रकबा बढ़ा, जबरदस्त उत्पादन का अनुमान, पिछले साल आई थी कमी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 नवंबर 2022। देश में चालू रबी सीजन में गेहूं की जबरदस्त बोआई हुई है। 28 नवंबर तक 1.52 करोड़ हेक्टेयर में गेहूं बोया जा चुका है। जबकि पिछले साल इस अवधि तक 1.38 करोड़ हेक्टेयर में बोआई हुई थी। इसे देखते हुए […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़