‘अपने फैसले पर टिके रहना मुझे सुकून देता है’, ‘स्पिरिट’ विवाद के बीच बोलीं दीपिका पादुकोण

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 28 मई 2025। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने बीते दिन एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसे दीपिका पादुकोण पर निशाना माना गया। इस पोस्ट के बाद यह मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। दोनों के फैंस भी आपस में भिड़ रहे हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण का एक बयान सामने आया है, जो अब चर्चाएं बटोर रहा है। 

दीपिका ने बताया मुश्किल परिस्थितियों में कैसे खुद को करती हैं कंट्रोल
दीपिका पादुकोण बीती शाम एक इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आने वाली चुनौतियों से निपटने के सवाल पर दीपिका पादुकोण ने जवाब दिया। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा, “मुझे लगता है कि जो चीज मुझे संतुलित रखती हैं, वह सिर्फ सच्चा होना और प्रामाणिक होना है। जब भी मैं मुश्किल परिस्थितियों या मुश्किल हालातों का सामना करती हूं, तो मुझे लगता है कि अपने अंदर की आवाज को सुनने और सिर्फ निर्णय लेने व उन फैसलों पर टिके रहने में सक्षम होना मुझे वाकई में बहुत शांति देता हैं। तब मैं सबसे अधिक कंफर्टेबल महसूस करती हूं।

‘स्पिरिट’ विवाद से जोड़ा जा रहा दीपिका का जवाब
‘स्पिरिट’ से जुड़े विवाद और संदीप रेड्डी वांगा के उस क्रिप्टिक पोस्ट के बाद दीपिका पादुकोण का ये बयान काफी वायरल है। हालांकि, इस बयान के दौरान दीपिका ने ‘स्पिरिट’ या संदीप रेड्डी वांगा का न तो नाम लिया और न ही इस बारे में कोई बात कही। लेकिन फैंस दीपिका के इस बयान को इस पूरे मामले और संदीप रेड्डी वांगा को जवाब देने से जरूर जोड़कर देख रहे हैं।

ओवरसाइज्ड रेड गाउन में खूबसूरत लगीं दीपिका
इस इवेंट में दीपिका बोल्ड ट्विस्ट के साथ पुराने हॉलीवुड ग्लैमर को अपनाते हुए एक ओवरसाइज्ड लाल गाउन में पहुंची थीं। जिसे स्लीक-बैक हेयरस्टाइल और शो-स्टॉपिंग डायमंड और नीलम नेकलेस के साथ जोड़ा गया था। इस ड्रेस की कई तस्वीरें दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत में फैल रहा वैरिएंट अमेरिका में साबित हो रहा है 'घातक', मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 मई 2025। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले इन दिनों दुनियाभर के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। इस बार के प्रकोप की शुरुआत हांगकांग-सिंगापुर, चीन जैसे देशों से हुई, देखते ही देखते भारतीय आबादी में भी संक्रमण का खतरा काफी तेजी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल