अश्विन ने रचा इतिहास, पिता के बाद बेटे को भी टेस्ट में आउट करने वाले पहले भारतीय बने

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 जुलाई 2023। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की शुरुआत बुधवार (12 जुलाई) को हुई। वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत मैच में अच्छी नहीं रही और भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उसके दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया। अश्विन ने पहले दिन लंच तक दो विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने तेजनारायण चंद्रपॉल को आउट कर इतिहास रच दिया।

अश्विन ने वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट को भी आउट किया। उन्होंने तेजनारायण को क्लीन बोल्ड किया। उसके बाद ब्रैथवेट को कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। तेजनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे हैं। अश्विन उनके खिलाफ भी खेल चुके हैं और उन्हें चार बार आउट कर चुके हैं। अश्विन ने चंद्रपॉल को 2011 और 2013 में आठ पारियों में चार बार पवेलियन भेजा था।

अश्विन ने हासिल की शानदार उपलब्धि
अश्विन चंद्रपॉल के बाद अब उनके बेटे को भी आउट किया है। वह पिता के बाद बेटे को भी टेस्ट में आउट करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं। अश्विन ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर इयान बॉथम, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वीसम अकरम, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और दक्षिण अफ्रीका के सिमोन हार्मर ऐसा कर चुके हैं।

सचिन के खास क्लब में शामिल हुए विराट
कोहली ने विदेशी जमीन पिता-पुत्र की जोड़ी का सामना करने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा सचिन तेंदुलकर पहले कर चुके हैं। 34 साल के कोहली ने 2011 में वेस्टइंडीज के दौरे पर दिग्गज शिवनारायण चंद्रपॉल का सामना किया था। अब विराट पहले टेस्ट में चंद्रपॉल के बेटे तेजनारायण के खिलाफ उतरे हैं। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ज्योफ मार्श और उनके बेटे शॉन मार्श का सामना ऑस्ट्रेलिया में किया था। तेंदुलकर 1992 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ज्योफ मार्श के खिलाफ खेले थे। सचिन 2010-11 में ऑस्ट्रेलिया में उनके बेटे शॉन मार्श के खिलाफ उतरे थे।

Leave a Reply

Next Post

देर रात ली जिंदगी की आखिरी सेल्फी, फिर कोल्ड ड्रिंक में सल्फास मिला बच्चों को पिलाया...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 13 जुलाई 2023। पल भर का गुस्सा और नाराजगी किस तरह एक जिंदगी को तबाह कर देता है इसका एक ताजा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिला। जहां एक हंसते-खेलते परिवार ने मासूम बच्चों समेत सामूहिक खुदकुशी कर ली। दरअसल, […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक