राहुल गांधी ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई में नहीं छोड़ी कोई कसर, बोले सीएम उमर अब्दुल्ला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 24 फरवरी 2026। इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में बदलाव की अटकलों के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि गठबंधन की किसी भी बैठक में अब तक इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सीएम उमर ने यह टिप्पणी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के उस बयान पर की, जिसमें उन्होंने डीएमके प्रमुख एम. के. स्टालिन को इंडिया ब्लॉक का सबसे उपयुक्त संयोजक बताया था।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, अभी तक इंडिया ब्लॉक की कोई बैठक नहीं हुई है। इसलिए मुझे नहीं पता कि यह चर्चा कहां से आ रही है। अय्यर ने अपनी व्यक्तिगत राय दी है, उन्हें देने का अधिकार है। लेकिन जब भी कोई फैसला होगा वह इंडिया ब्लॉक के सभी सदस्यों की सहमति से लिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काम की सराहना करते हुए उमर ने कहा राहुल गांधी ने बीजेपी और सरकार के खिलाफ हर संभव कदम उठाया है। विपक्ष के नेता का यही काम है। चुनाव में कभी-कभी कांग्रेस हार सकती है, लेकिन इंडिया ब्लॉक का मुख्य काम सरकार को जवाबदेह बनाना और बीजेपी का विरोध करना है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम रेखा गुप्ता का बेमिसाल 1 साल: ₹5 में खाना, ₹10 लाख का मुफ्त इलाज और 700 करोड़ का...., चेक करें सरकार का Report Card

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 फरवरी 2026। दिल्ली की सीएम गुप्ता ने अपनी सरकार के साथ राजधानी में 1 साल पूरा कर लिया है। यह साल सरकार के लिए बेमिसाल रहा है। सरकार ने बीते 365 दिनों का  रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए अपनी उपलब्धियों के बारे […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही