60 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, गोपाल डेयरी पर कार्रवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 20 अगस्त 2026। मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। सोनागिरि स्थित गोपाल डेयरी से 60 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया गया। इसकी कीमत करीब 18 हजार रुपए बताई गई है। पनीर का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीहोर से एनालॉग पनीर बिक्री के लिए गोपाल डेयरी, सोनागिरि लाया गया है। सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पनीर के स्वरूप और गुणवत्ता पर संदेह होने पर नमूना लिया गया और पूरा 60 किलो पनीर जब्त कर लिया गया। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्वालिटी स्वीट्स से केक का नमूना
टीम ने सोनागिरि-रायसेन रोड स्थित क्वालिटी स्वीट्स का भी निरीक्षण किया। यहां से केक का नमूना जांच के लिए लिया गया। इसके अलावा बांके बिहारी जनरल स्टोर से इडली इंस्टेंट मिक्स का नमूना लिया गया। विभाग की टीम ने एनकेके फूड्स, बृजराज सुपर स्टोर, शिखा ग्रीन्स, अर्बन बेकरी और राम एंटरप्राइजेज का भी निरीक्षण किया। कोलार और बावड़िया कलां क्षेत्र में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार लिए गए सभी नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने एनालॉग पनीर समेत संदिग्ध खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर निगरानी जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Next Post

बसों का किराया बढ़ाने का विरोध

शेयर करेग्राहक पंचायत ने आरटीओ से कहा पहले यात्री सुविधाओं पर ध्यान दें इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर, 20 अगस्त 2026। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, इंदौर महानगर ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा साधारण बसों के किराए में की गई वृद्धि का कड़ा विरोध करते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा को […]

You May Like

सर्विलांस से बचने का आतंकियों का हाईटेक पैंतरा....|....हिस्ट्रीशीटर व शराब ठेकेदार की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार....|....उज्जैन में रावण दहन पर बढ़ा विवाद....|....भाजपा के आठों राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद....|....चांद पर परमाणु शक्ति पहुंचाने की कोशिश में 'दुश्मन देश'....|....सेवा संकल्प अभियान फ्लॉप शो, जनता तो दूर भाजपा के नेता-कार्यकर्ताओं ने भी बनाई दूरी: धनंजय सिंह ठाकुर....|....विजय शर्मा चुनाव आयोग के स्वयंभू प्रवक्ता मत बने - कांग्रेस....|....खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी....|....रकुल प्रीत सिंह: 'मेरी कोई बेनामी संपत्ति नहीं'....|....सोने के वायदा भाव में एक फीसदी की गिरावट