चार जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था के इंतजाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हल्द्वानी 28 जून 2026। उत्तराखंड से संचालित होने वाली बहुप्रतीक्षित कैलाश मानसरोवर यात्रा चार जुलाई से शुरू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।  कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चंपावत और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, केएमवीएन, बीआरओ, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से बताया गया कि इस वर्ष कुल दस यात्री दल कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे। प्रत्येक दल में लगभग 50 श्रद्धालु शामिल होंगे। टनकपुर से शुरू होने वाली यात्रा 18 दिनों में पूरी होगी। बैठक में श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, भोजन, पेयजल और आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा मार्ग के सभी पड़ावों पर आवश्यक सुविधाएं पहले से उपलब्ध कराने को कहा गया है। -बैठक में तय किया गया कि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा बीआरओ और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी स्थान पर सड़क बाधित होती है तो उसे तत्काल खोलने की व्यवस्था की जाए। 

संवेदनशील स्थलों पर मशीनें पहले से तैनात रहेंगी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा ‘अतिथि देवो भव:’ की भावना के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पांच जुलाई को पहले यात्री दल को टनकपुर में हरी झंडी दिखाएगे। 

Leave a Reply

Next Post

‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 जून 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 को स्थगित किए जाने के बाद शनिवार को दावा किया कि शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा […]

You May Like

रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा 'साइबर सुरक्षा जागरुकता' कार्यक्रम का आयोजन....|....तेजस्विन-दिव्या-त्रिशा समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड....|....भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया....|....पत्नी की हत्या के बाद बेटी का गला दबाया, फिर तालाब में फेंक आया था पिता....|....जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 1.63 करोड़ का वित्तीय घोटाला!....|....लाहौल में फटा बादल, राज्य में भूस्खलन से 105 सड़कें बाधित....|....जयराम ठाकुर बोले- भ्रष्ट अधिकारियों को सेवा विस्तार....|....अंग्रेजों की चाटुकारिता करने वाले कांग्रेस को वंदे मातरम का पाठ पढ़ा रहे - कांग्रेस....|....नकटी प्रभावितों के न्याय के लिए कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान....|....शिक्षकविहीन स्कूलों में पढ़ाई का संकट, जेन जी और अल्फा ने पानी में भीगकर सरकार को आईना दिखाया