व्हाइट हाउस ने कहा- भारत के साथ अमेरिका के संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत, पीएम मोदी की यात्रा महत्वपूर्ण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 20 जुलाई 2023। व्हाइट हाउस ने भारत-अमेरिका के रिश्तों पर अपना पक्ष रखा। व्हाइट हाउस का कहना है कि भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। बता दें, व्हाइट हाउस के बयान से करीब एक महीने पहले पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे थे। यहां व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनका स्वागत किया था। 

घोषणाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने दैनिक समाचार सम्मेलन में कहा कि पिछले महीने पीएम मोदी की यात्रा सफल रही। पीएम मोदी की यात्रा दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण थी। भारत के साथ अमेरिका के संबंधों में पहले से अधिक मजबूती आई है। पीएम मोदी की यात्रा के दौरान हमने कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों की घोषणा की थी। उन घोषणाओं में से कुछ को क्रियान्वित किया जा रहा है।

I2U2 पर भी बोलीं जीन
जीन का कहना है कि हम बहुत आशावादी हैं। क्योंकि घोषणाएं हमारे दीर्घकालिक भविष्य और भारक के साथ संबंधों से संबंधित है। भारत के संबंधों में मधुरता आगे भी जारी रहेगी। 12U2 पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि नए समूह में भारत, अमेरिका, इस्राइल और यूएई शामिल है। हालांकि चारों देशों के बीच पहले से ही गहरे रिश्ते हैं। चारों देशों के बीच मजबूत साझेदारी है। I2U2 के साथ अभी भी एक मजबूत भविष्य है। हम असल में भविष्य की संभावनाओं के बारे में उत्साहित हैं। 

Leave a Reply

Next Post

आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटने के लिए साझेदारी बढ़ाएंगे भारत-किर्गिस्तान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 जुलाई 2023। भारत और मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान ने आतंक का मुकाबला करने और कट्टरपंथ से निपटने और रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए साझेदारी को तेज करने पर सहमति व्यक्त की है। द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने का निर्णय बिश्केक में दूसरी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं