बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेगूसराय 09 मार्च 2026। बेगूसराय में जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी जिला जज के ई-मेल पर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई है। सूचना मिलते ही बेगूसराय पुलिस हरकत में आ गई और न्यायालय परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में आम लोगों और मुवक्किलों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, हालांकि न्यायिक कार्य जारी रखा गया है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले भी इसी तरह के पैटर्न पर धमकी मिली थी। लगातार मिल रही धमकियों को न्याय व्यवस्था के लिए चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। सोमवार सुबह जैसे ही धमकी भरा मेल मिला, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार ई-मेल के जरिए न्यायालय परिसर को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। मौके पर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक धमकी की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही न्यायालय परिसर और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब बेगूसराय जिला न्यायालय को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी ऐसी घटना सामने आ चुकी है, जिसके कारण प्रशासन पहले से सतर्क था।

फिलहाल पुलिस धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके स्रोत तक पहुंचने के लिए तकनीकी जांच में जुट गई है। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं। खबर लिखे जाने तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में हाई अलर्ट जारी है। युवा अधिवक्ता सुमित कुमार ने कहा कि बेगूसराय पुलिस को जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा करना चाहिए, ताकि न्यायिक कार्य में किसी तरह की बाधा न उत्पन्न हो।

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मार्च 2026। पश्चिम एशिया में फंसे भारतीयों और ऊर्जा संकट पर राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया के हालात पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस क्षेत्र में […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस