अमेरिका: गाजा में संघर्ष-विराम की मांग को लेकर मीडियाकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

न्यूयॉर्क 10 नवंबर  गाजा में तत्काल संघर्ष-विराम की मांग को लेकर न्यूयॉर्क स्थित ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के कार्यालय की लॉबी में फलस्तीन समर्थकों ने प्रदर्शन किया और इजराइल-हमास युद्ध को कवर करते समय निष्पक्ष खबरें नहीं दिखाए जाने का आरोप लगाया। सैकड़ों प्रदर्शनकारी मीडिया संस्थान के मैनहट्टन स्थित कार्यालय में एकत्र हुए। इनमें से कई लोग इमारत के प्रांगण में आ गए और एक घंटे से अधिक समय तक धरना दिया।

यह प्रदर्शन मीडियाकर्मियों के ‘राइटर्स ब्लॉक’ नामक एक समूह के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने गाजा में मारे गए हजारों फलस्तीनियों का जिक्र किया, जिनमें कम से कम 36 पत्रकार शामिल हैं। उन्होंने एक छद्म समाचार पत्र-‘द न्यूयॉर्क वॉर क्राइम्स’ के संस्करण बांटे, जिसमें मीडिया पर ‘नरसंहार को वैध बनाने में संलिप्तता’ का आरोप लगाया गया है और ‘टाइम्स’ के संपादकीय बोर्ड से संघर्ष-विराम का सार्वजनिक रूप से समर्थन करने की मांग की गई है।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बृहस्पतिवार को किए गए इस प्रदर्शन के दौरान किसी को गिरफ्तार किया गया या नहीं। इससे पहले भी अमेरिका में विभिन्न समूहों ने गाजा में जारी इजराइल के हमलों के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं। हमास शासित गाजा प्रशासन के अनुसार, गाजा में युद्ध के दौरान 10,800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हमास ने इजराइल पर 7अक्टूबर को अप्रत्याशित हमला किया था, जिसके बाद से दोनों पक्षों में युद्ध छिड़ गया। हमास के हमलों में इजराइल में कम से कम 1,400 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

आदिवासियों के लिए 'सरना' धर्म कोड पर फैसला केंद्र के पास लंबित: सीएम हेमंत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 10 नवंबर 2023। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्य में स्वागत है, लेकिन आदिवासियों के लिए ‘सरना’ धर्म कोड को मान्यता देने का फैसला केंद्र के पास लंबित है। सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा, ”प्रधानमंत्री का झारखंड में […]

You May Like

गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास