कश्मीर में ठंड का भयानक प्रकोप जारी,  पारा शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू कश्मीर 10 दिसंबर 2023। कश्मीर कश्मीर घाटी में बीती रात पारा शून्य से कई डिग्री नीचे जाने के कारण ठंड का प्रकोप जारी है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार रात को पारा शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि एक रात पहले पारा शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में शामिल दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे एक रात पहले न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में पारा शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम 16 दिसंबर तक मुख्यत: शुष्क रहेगा। उसने रात के तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है।

Leave a Reply

Next Post

कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा - मैंने कभी 200 करोड़ एक साथ नहीं देखा, मोहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचारी बैठे हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर 10 दिसंबर 2023। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर विधानसभा एक से विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले 200 करोड़ से ज्यादा राशि को लेकर कांग्रेस के साथ टीएमसी और पूरे विपक्ष पर निशाना साधा […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए