मुख्यमंत्री करेंगे सुपोषण अभियान की वर्षगांठ पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म वितरण का शुभारंभ

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 04 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य में कुपोषण मुक्ति के लिए संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की प्रथम वर्षगांठ पर 05 अक्टूबर को इस अभियान की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाने वाली राज्य की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म (साड़ी) वितरण का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाम 5.30 बजे से होगा। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मौके पर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से संबंधित कॉफी टेबल बुक एवं महिला एवं बाल विकास विभाग पत्रिका का विमोचन करने के साथ ही इस अभियान पर तैयार डॉक्यूमेंट्री एवं कुपोषण की रोकथाम हेतु व्यवहार परिवर्तन के लिए सामाजिक संदेश देने हेतु बनाई गई फिल्म का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुपोषण अभियान से लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि़या तथा सचिव प्रसन्ना आर. द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत बीते एक वर्ष में हासिल उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिटायर्ड आई.पी.एस. अधिकारी रविन्द्र भेंडिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 5 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिटायर्ड आई.पी.एस. अधिकारी रविन्द्र भेंडिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। रविन्द्र भेंडिया महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया के पति हैं। रविन्द्र भेंडिया का बीती रात 12 बजे हृदय गति रुकने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल