दिल्ली में बीच बाजार मर्डर: शादी की सालगिरह के लिए खरीदारी करने निकला था युवक, बिलखती पत्नी लगाती रही मदद की गुहार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 अप्रैल 2022। देश की राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बुधवार सरेशाम बीच बाजार एक युवक की उसकी पत्नी के सामने चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त सचिन उर्फ बाबा (25) के रूप में हुई है। पति को बचाने के लिए सचिन की पत्नी लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन लोग तमाशबीन रहे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सचिन की पत्नी खुशी ही निजी वाहन से पति को नजदीकी एलबीएस अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर  दिया गया। माना जा रहा है कि गैंगवार में वारदात को अंजाम दिया गया। सचिन पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वह एक गैंग से भी जुड़ा था। हालांकि, पुलिस अधिकारी गैंगवार की बात से इनकार कर रहे हैं। देर शाम पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। कल्याणपुरी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक सचिन अपने परिवार के साथ पांच-ब्लॉक, त्रिलोकपुरी इलाके में रहता था। सचिन की शादी की सालगिरह नजदीक थी। उसी सिलसिले में बुधवार शाम को यह अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने के लिए त्रिलोकपुरी 6-ब्लॉक आया था।

इस बीच दो बदमाशों ने सचिन को घेर लिया। पहले आरोपियों ने उस पर ईंट से हमला किया। बाद में चाकू निकालकर उस पर हमला करना शुरू कर दिया। खुशी ने पत्नी को बचाने का खूब प्रयास किया। आरोपियों ने सचिन पर एक दर्जन से अधिक चाकू के वार किए।

सचिन पर दर्ज थे कई मामले
पुलिस सूत्रों के अनुसार सचिन पर कई मामले दर्ज थे। वह एक गैंग से भी जुड़ा हुआ था। पिछले साल अप्रैल में सचिन और उसके दोस्त अभिमन्यु पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था। हमले में अभिमन्यु की मौत हो गई थी जबकि सचिन बुरी तरह जख्मी हो गया था।  उस केस में सचिन ही गवाह था। विरोधी गैंग सचिन से केस से देर रहने के लिए धमका रहा था। माना जा रहा है कि इसी वजह से उसकी हत्या की गई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

को खरीदने के बाद एलन मस्क ने दिया पहला सुझाव, कहा- डायरेक्ट मैसेज में जुड़ना चाहिए यह फीचर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 अप्रैल 2022। ट्विटर की अरबपति एलन मस्क की दीवानगी जगजाहिर है। हाल ही में एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने क एलान भी किया है। ट्विटर के काम करने के तरीके और उसके फीचर्स को लेकर मस्क को हमेशा से शिकायत रही […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं