‘आईपीएल में पहली फिफ्टी में भी धोनी साथ..’, बतौर कप्तान पहला अर्धशतक लगाने के बाद भावुक हुए ऋतुराज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 अप्रैल 2024। आईपीएल 2024 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया। लगातार दो मैच हारने के बाद चेन्नई को यह जीत मिली है। इस सीजन चेन्नई ने अब तक पांच मैचों में से तीन जीते हैं और दो में उन्हें हार मिली है। अंक तालिका में सीएसके की टीम चौथे स्थान और कोलकाता की टीम दूसरे स्थान पर है। चेन्नई ने तीनों मैच अपने घरेलू मैदान पर जीते हैं, जबकि जो मैच यह टीम हारी है वह चेन्नई से बाहर हारी है। यह सीजन शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी थी और अब तक बतौर कप्तान ऋतुराज का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है। हालांकि, सोमवार को कप्तान बनने के बाद वह पहली बार भावुक दिखे। उन्होंने धोनी को लेकर बयान दिया।

धोनी को लेकर भावुक हुए ऋतुराज
दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 17.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 गेंद में नौ चौके की मदद से 67 रन की नाबाद पारी खेली। यह आईपीएल में उनका 15वां अर्धशतक रहा। मैच के बाद प्रेजेंटेशन शो में ऋतुराज ने कहा- मेरे लिए यह थोड़ा भावुक कर देने और यादगार क्षण है। आईपीएल में मुझे मेरा पहला अर्धशतक याद है। तब भी माही भाई मेरे साथ बैटिंग कर रहे थे और हमने इसी स्थिति में मैच समाप्त किया था। अब बतौर कप्तान मेरे पहले अर्धशतक में भी धोनी साथ थे। अजिंक्य रहाणे के चोटिल होने के कारण, मुझे लगा कि ऐसे विकेट पर अंत तक टिके रहना मेरी जिम्मेदारी है, जो थोड़ा मुश्किल था। 

विकेट और पिच को लेकर ऋतुराज का बयान
ऋतुराज ने कहा- यह 150-160 रन वाला विकेट था। यह छक्का लगाने वाली पिच नहीं थी। यह वैसी ही पिच है जिसका हम वर्षों से अनुसरण करते आ रहे हैं। जड्डू हमेशा पावरप्ले के बाद आते हैं। इस टीम के साथ मुझे चीजें किसी को बताने की जरूरत नहीं है। हर कोई बड़े उत्साह में है। आपके पास अभी भी माही भाई हैं, आपके पास अभी भी फ्लेमिंग हैं। इस सीजन अपनी टीम के लिए मैं धीमी शुरुआत नहीं कहूंगा टी20 में कई बार ऐसा होता है जब आप आउट होते हैं तो आपको एक-दो गेंदें मिलती हैं। कभी-कभी आपको आगे बढ़ने के लिए थोड़े से भाग्य की आवश्यकता होती है। इस मैच में अच्छा मौका था जहां मैं अपना थोड़ा सा समय ले सकता था।

आलोचकों को ऋतुराज का जवाब
ऋतुराज ने आलोचकों को जवाब भी दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘इस मैच में बल्लेबाजी के बाद मैंने क्रिकेट विशेषज्ञों को अपने स्ट्राइक रेट पर बात करने के लिए विषय भी दिया है। जीतकर अच्छा लगा।’ इस मैच में ऋतुराज का स्ट्राइक रेट 115.52 का रहा था। दरअसल, विराट कोहली ने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी, लेकिन स्ट्राइक रेट के लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं, केएल राहुल समेत कई बल्लेबाज भी इसको लेकर आलोचना झेल चुके हैं। ऐसे में ऋतुराज का यह बयान चर्चा का विषय बन सकता है।

Leave a Reply

Next Post

'भाजपा के लोग बिहार से डरे हुए', तेजस्वी बोले- पीएम मोदी बिहार में 365 दिन भी आएंगे तो भी उनकी हार तय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 09 अप्रैल 2024। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) चुनावी सभा के लिए पटना से गया रवाना हुए। गया रवाना होने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर कहा कि चुनाव में सब लोग आते हैं, उन्हें(प्रधानमंत्री मोदी) […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक