बैकस्ट्रीट बॉयज 13 साल बाद ‘डीएनए वर्ल्ड टूर’ के साथ भारत में प्रस्तुति देंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अप्रैल 2023। दुनियाभर को अपने ‘पॉप म्यूजिक’ की धुन पर नचाने वाले बैकस्ट्रीट बॉयज भारत में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। जी हैं, अब तक के सबसे  ज्यादा बिकने वाले बैंड्स में से एक, ‘बैकस्ट्रीट बॉयज’ ने हाल ही में अपने ‘डीएनएन वर्ल्ड टूर’ की घोषणा की है। इसी वर्ल्ड टूर में यह बैंड मई 2023 में भारत का दौरा भी करेगा। इस खबर ने बैकस्ट्रीट बॉयज के सभी फैंस को उत्साहित कर दिया है। बुक माय शो लाइव नेशन के साथ दो शहरों के दौरे पर बहुचर्चित बैकस्ट्रीट बॉयज बैंड को देश में वापस ला रहा है। बैंड 4 मई को जियो वर्ल्ड गार्डन, मुंबई और 5 मई, 2023 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में परफॉर्मेंस देगा।  दुनियाभर में अरबों लोगों का दिल जीतने वाला मशहूर  बैकस्ट्रीट बॉयज बैंड 13 साल बाद भारत लौट रहा है। बैंड के शानदार 30 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए डीएनए वर्ल्ड टूर के साथ दुनियाभर में शोज करने का फैसला किया है। 

रिलीज की डॉक्यूमेंट्री सीरीज
‘द बैकस्ट्रीट बॉयज: डीएनए वर्ल्ड टूर’ बॉय बैंड के दसवें स्टूडियो एल्बम डीएनए का प्रमोशन करने के लिए भी रखा गया है। बैंड ने अपनी नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘मेकिंग ऑफ द डीएनए टूर’ का पहला एपिसोड भी रिलीज कर दिया है। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज से फैंस को उनके कॉन्सर्ट्स की  तैयारियों के बारे में जानकारी मिलेगी।

फैंस की मांग पर आ रहे हैं भारत
एजे मैकलीन, ब्रायन लिटरेल, निक कार्टर, होवी डोरो और केविन रिचर्डसन तीन दशकों से भी ज्यादा समय से दुनिया भर में प्रशंसकों को अपने संगीत से मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। विदेशों समेत उनके भारत में भी खूब प्रशंसक हैं और फैंस की डिमांड पर ही उन्होंने 13 साल बाद भारत आने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय सर्कस के पितामह कहे जाने वाले जेमिनी शंकरन का निधन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 अप्रैल 2023। भारतीय सर्कस के पितामह कहे जाने वाले जेमिनी शंकरन अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। जेमिनी शंकरन ने 99 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। शंकरन उम्र संबंधी बीमारियों के कारण पिछले कुछ दिनों से कन्नूर के एक […]

You May Like

'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट