तीजा त्यौहार की खुशी दुगुनी हो गई, प्रोत्साहन राशि के दूसरे किश्त से

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 26 अगस्त 2020। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दूसरे किश्त की राशि मिलने से लघु कृषक रतिराम के परिवार में तीजा त्यौहार की खुशियां दुगुनी  हो गई। त्यौहार के ठीक पहले मिली प्रोत्साहन राशि से उसने अपने बेटियों के लिये तीजा की खरीददारी की।
तखतपुर विकासखंड के ग्राम खरकेना के किसान रतिराम के पास दो एकड़ खेत है। जिसकी आय से उसके परिवार का गुजारा मुश्किल से चल पाता है। खरीफ वर्ष 2019-20 में रतिराम ने 29 क्विंटल 40 किलो धान समिति में समर्थन मूल्य पर बेचा था। उसे 1800 प्रति क्विंटल के हिसाब से 38 हजार रूपये से कुछ ज्यादा की राशि मिली थी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उसे 2500 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अंतर की राशि का भुगतान किश्तो में किया जा रहा है। अभी तक दो किश्त की राशि 10 हजार 400 रूपये उसे मिला है।

लाॅकडाउन के दौरान पहली किश्त 5 हजार 200 रूपये मिली थी। यह राशि लाॅकडाउन के दौर में उसके परिवार का खर्च चलाने के लिये एक बड़ा सहारा बनी। किराना, सब्जी आदि के लिये उसने मार्केट से उधार लिया था, जिसका कर्जा उसने इस राशि से चुकाया। द्वितीय किश्त अभी 5 हजार 200 रूपये मिले हैं। यह राशि उसने त्यौहार के लिये खर्च किए। रतिराम का कहना है कि उसे कर्ज लेकर त्यौहार मनाने की जरूरत नहीं पड़ी। शासन को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि सही समय पर पैसा मिल जाने से उन्हें किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ा और परिवार के सदस्यों ने खुशनुमा माहौल में त्यौहार मनाया। राज्य शासन की दूरदर्शिता का परिणाम है कि आर्थिक मंदी के इस दौर में भी हम खुशनुमा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

सुराजी योजना से मिला अवसर - वर्मीकम्पोस्ट से लक्ष्मी समूह को हो रहा है मुनाफा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 26 अगस्त 2020। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी योजना से ग्रामीणों को नई दिशा मिल गयी है। इस योजना से अब गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने लगी है। विकासखंड बिल्हा के ग्राम धौरामुड़ा के आश्रित गांव बरपाली में भी अब महिलाओं को स्वावलंबन […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'