समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण निर्माण हो : मंत्री डॉ. डहरिया : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

indiareporterlive
शेयर करे

20.88 करोड़ रूपए की कार्ययोजना मंजूर

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 17 अगस्त 2020। नगरीय प्रशासन मंत्री और सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अध्यक्षता में आज यहां अम्किापुर जिला मुख्यालय में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में पंचायत मंत्री टी. एस. सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में डॉ. डहरिया ने कहा कि अधोसंरचना विकास के तहत सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से किया जाए। डॉ. डहरिया ने इस मौके पर वर्ष 202-21 के लिए 20 करोड़ 88 लाख रूपए के कार्य योजना की स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित ग्रामों का निर्धारण भौतिक सत्यापन के आधार पर किया जाए। डीएमएफ मद से रखे गए अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन का भुगतान हर माह हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएसआर मद के कार्य के लिए भी संबंधित संस्था को जिला कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य हो। डॉ. डहरिया ने जिले में राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनहित के कार्यो को प्राथमिकता से करने अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में उपस्थित मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री अमरजीत भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक में कलेक्टर संजीव कुमार झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुलदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

डीजीपी 19 अगस्त को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों से वीडियो कॉल के जरिए करेंगे बात

शेयर करेव्हाट्सएप नम्बर जारी करते ही सैंकड़ों की संख्या में आये आवेदन इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 17 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप पुलिस जवानों में तनाव कम करने लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में स्पंदन कार्यक्रम के तहत डीजीपी डीएम अवस्थी ने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक