राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत

indiareporterlive
शेयर करे

रायपुर 05 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ितों को आर्थिक सहायता जिला कलेक्टर के माध्यम से स्वीकृत की जाती है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऐसे ही प्रकरणों में कांकेर जिले की अंतागढ़ तहसील के ग्राम मातला साल्हेभाट के दिनेश कुमार नेताम की तथा ग्राम आमगांव के दुवारूराम नेताम  की मृत्यु सर्प के काटने से हो जाने पर पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह से गरियाबंद जिले के अंतर्गत देवभोग तहसील के नवागांव के पुनियादी नेताम की मृत्यु सर्पदंश से होने पर उनके पीड़ित परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जशपुर जिले की फरसाबहार तहसील के गांव बेल बंधी-तुवा के जेवियर खलको की मृत्यु पानी में डूबने से तथा कांसाबेल तहसील के ग्राम बांसबहार की सावित्री देवी की मृत्यु सांप के काटने से हो जाने पर मृतकों के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ वन अधिकारों की मान्यता देने में देश में अग्रणी : राज्य में 4 लाख 41 हजार से अधिक व्यक्तिगत और 46 हजार से अधिक सामुदायिक वन अधिकार पत्रों का वितरण

शेयर करेअब तक एक लाख 49 हजार 762 हितग्राही भूमि समतलीकरण एवं मेढ़ बंधान से लाभान्वित 41 हजार से अधिक हितग्राहियों के 11 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 06 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पूरे देश में व्यक्तिगत […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक