भूटान नरेश का तीन दिवसीय भारत दौरा कल, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 अप्रैल 2023। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक तीन से पांच अप्रैल तक भारत की सरकारी यात्रा पर यहां आयेंगे। भूटान नरेश के साथ विदेश मंत्री टांडी दोरजी और भूटान की शाही सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी आएंगे। वह इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा अन्य से मुलाकात करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भूटान नरेश की यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित रूप से उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की लंबी परंपरा के अनुरूप है तथा भारत के साथ घनिष्ठ द्विपक्षीय साझेदारी को और आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

बयान में कहा गया है कि यह यात्रा दोनों पक्षों को द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और आर्थिक और विकास सहयोग सहित करीबी द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। 

Leave a Reply

Next Post

मसूरी-देहरादून हाईवे पर हादसा, खाई में गिरी बस; दो की मौत और कई घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मसूरी 02 अप्रैल 2023। मसूरी-देहरादून मार्ग पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। एक रोडवेज बस खाई में गिर गई, जिसमें 35 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल