दहशतगर्दों के घुसपैठ के मंसूबे नाकाम, सेना ने ढेर किए दो आतंकी; भारी मात्रा में हथियार बरामद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 09 सितंबर 2024। भारतीय सेना को खुफिया एजेंसियों और जम्मू कश्मीर पुलिस से संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में इनपुट मिले। इसके बाद सेना ने आठ सितंबर की मध्यरात्रि को लाम और नौशेरा के सामान्य क्षेत्र में एक घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया। इस दौरान सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। साथ ही बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की गई है। व्हाइट नाइट कोर के मुताबिक, ऑपरेशन अभी जारी है। इससे पहले पांच सितंबर को पुलवामा पुलिस ने आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम किया था। आतंकी मददगार को गिरफ्तार कर एक ग्रेनेड बरामद किया था। पुलिस के अनुसार गुरुवार को पुलवामा के करीमाबाद में क्रॉसिंग पर नाका लगाकर जांच की जा रही थी। इस दौरान अरसलान अहमद शेख निवासी करीमाबाद के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर ग्रेनेड हमले की फिराक में था।

Leave a Reply

Next Post

जिरिबाम में हुए हमले को लेकर मणिपुर पुलिस का बड़ा खुलासा; कहा- काफी दूर से आए होंगे हमलावर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जिरिबाम 09 सितंबर 2024। मणिपुर के जिरिबाम जिले में हुई हिंसा को लेकर मणिपुर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट साझा की है। पुलिस के अनुसार काफी दूर से आए तीन कुकी विद्रोहियों और अन्य शख्स ने हमले की शुरुआत की थी। बता दें कि जिरिबाम जिले […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग