उत्तरी इस्राइल में हिजबुल्लाह का हमला जारी, सीरिया के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बना रही आईडीएफ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

यरूशलम 03 दिसंबर 2023। इस्राइल सुरक्षा बल ने इस्राइल और हमास के बीच सात दिन के संघर्ष विराम के समाप्त होने के बाद शनिवार को दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया है। हालांकि, हिजबुल्लाह इस संघर्ष विराम में शामिल नहीं था, लेकिन पिछले हफ्ते उसने अपने हमले रोक दिए थे, इस वजह से इस्राइल को भी अपनी सैन्य कार्रवाई रोकनी पड़ी। लेकिन गाजा में संघर्ष विराम समाप्त होने के बाद एक बार फिर इस्राइल के उत्तरी क्षेत्रों में हमले तेज हो गए। 

उत्तरी इस्राइल में हिजबुल्लाह का हमला जारी
शनिवार को लेबनान की तरफ से दो मोर्टर शोमेरा में दागे गए। ये दोनों मोर्टर खुले क्षेत्र में गिरे, इस दौरान किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। दोपहर के समय कई रॉकेट भी दागे गए। इन हमलों की जिम्मेदारी हिजबुल्लाह ने लिया है। इसकी जवाबी कार्रवाई में इस्राइल ने लेबनान के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया गया।

हिजबुल्लाह ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में हुए हमले के बाद से उनके 79 सदस्य मारे जा चुके हैं। वहीं इस्राइल में छह सैनिकों के साथ तीन स्थानीय लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रमि अब्देल रहमान ने कहा, ‘हिजबुल्लाह के लिए काम करने वाले दो सीरिया के लड़ाके मारे गए। वहीं संगठन के लिए काम करने वाले अन्य सात घायल हुए हैं।

हालांकि, सीरिया में हुए हमले को लेकर इस्राइली सैनिकों ने कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि संगठन के लिए आए हथियारों के शिपमेंट पर हमला किया गया था। इस्राइल द्वारा किए गए हवाई हमले लगातार सीरिया के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बना रही है।

Leave a Reply

Next Post

आनंद महिंद्रा ने कहा- लोकतंत्र का खेल किसी भी खेल या मूवी से अधिक रोमांचकारी है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है और तेलंगाना में कांग्रेस […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल