कनाडा कर रहा भारत को झूठा बदनाम, खालिस्तानी सिमरजीत के घर गोलीबारी केस “विदेशी हस्तक्षेप” नहीं पारिवारिक झगड़ा निकला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 फरवरी 2024। कनाडा द्वारा ब्रिटिश कोलंबिया (BC) के सर्रे में हरदीप सिंह निज्जर के करीबी खालिस्तानी नेता सिमरजीत सिंह जम्मू के घर पर अंधाधुंध गोलीबारी के मामले में भारत  को झूठा बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।  इस मामले में सरे RCMP को उल्लेखनीय सफलता मिली है। 1 फरवरी को सिमरनजीत सिंह के घर पर गोलीबारी की घटना हुई थी। घटना के तुरंत बाद बीसी गुरुद्वारा काउंसिल के प्रवक्ता मोनिंदर सिंह बोयाल सहित खालिस्तानी नेताओं ने गोलीबारी के लिए भारत सरकार को दोषी ठहराया और इसे “सिखों का अंतरराष्ट्रीय दमन” करार दिया था। जोगिंदर बस्सी CEO बीबीसी टोरंटो के अनुसार खालिस्तानी नेताओं ने जांच को पटरी से उतारने के लिए कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सच्चाई तब सामने आई जब सरे RCMP ने अपराध के लिए 2 किशोरों की गिरफ्तारी मामले का खुलासा किया।अपुष्ट रिपोर्टों में कहा गया है कि किशोरों में से एक सिंह की पहली पत्नी का बेटा था, जो कथित तौर पर अपनी मां के साथ दुर्व्यवहार के लिए सिंह से बदला लेना चाहता था। जोगिंदर बस्सी के अनुसार BC गुरुद्वारा काउंसिल के प्रवक्ता मोनिंदर सिंह बोयाल द्वारा  जांच एजेंसियों को झूठ बोलने और गुमराह करने के लिए  सिख समुदाय चिंतित है और भारत पर उंगली उठाने के  लिए माफी मांग रहा है।

उन्होंने कहा कि मोनिंदर सिंह बोयाल  एकअमृतधारी सिख हैं और उनके द्वारा झूठ बोलना सिख धर्म में घोर पाप माना जाता है। RCMP ने पुष्टि की है कि अपराध किसी विदेशी हस्तक्षेप से संबंधित नहीं  बल्कि पारिवारिक झगड़ा था। बता दें कि कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे में पुलिस ने  खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के करीबी सहयोगी के घर पर गोलीबारी में कथित संलिप्तता  मे 2 नाबालिग लड़कों  को गिरफ्तार किया था ।  

Leave a Reply

Next Post

'शादी के आधार पर महिलाओं को नौकरी से नहीं निकाल सकते' : सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 फरवरी 2024। महिलाओं के हित में सुप्रीम कोर्ट ने आज एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। एक केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि शादी के आधार पर महिलाओं को नौकरी से नहीं निकाला जा सकता। महिला कर्मियों को शादी के अधिकार […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग