भारत-रूस तेल सौदा: अमेरिका बोला- हमारे प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं, लेकिन इतिहास याद रखेगा तब आप किधर खड़े थे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 मार्च 2022। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच लगे प्रतिबंधों के बाद रूस की ओर से भारत को रियायती दरों पर कच्चे तेल की पेशकश की गई है। भारत इस प्रस्ताव पर अभी विचार ही कर रहा है, लेकिन इससे पहले ही भारत के रुख पर दुनिया की नजरें जम गई हैं। अमेरिका का कहना है कि अगर, भारत इस प्रस्ताव को स्वीकार करता है, तो यह अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं होगा। हालांकि, यह सौदा भारत को गलत पक्ष में जरूर खड़ा कर देगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि, मुझे नहीं लगता इस सौदे से अमेरिकी प्रतिबंधों का कोई उल्लंघ होगा। लेकिन, हमें यह याद रखना होगा जब आज के समय की इतिहास की किताबें लिखी जाएंगी, तब आप किधर खड़े थे। साकी ने कहा कि, किसी भी देश के लिए हमारा संदेश यह है कि उन प्रतिबंधों का पालन करें जिनकी हमने सिफारिश की है।

भारत सुनिश्चित करे कि वह रूस के आक्रमण का समर्थन न करे
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद डॉ. अमी बेरा ने भी उन रिपोर्ट पर निराशा जताई है, जिनमें कहा गया है कि भारत भारी छूट वाले रूसी प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। बेरा ने कहा कि इतिहास देखेगा कि यूक्रेन पर आक्रमण के विरोध में दुनिया उसके समर्थन में खड़ी थी, तब आपने रूस के साथ रहना पसंद किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और क्वाड नेता के रूप में भारत की जिम्मेदारी है कि वह सुनिश्चित करे कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वह पुतिन और उनके आक्रमण का समर्थन नहीं करता। 

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय कर्मचारियों को आज मिल सकता है होली का तोहफा, डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी का एलान संभव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 मार्च 2022। बुधवार को सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को होली का तोहफा दे सकती है। एक रिपोर्ट में ऐसी संभावना जताई गई है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लेकर बड़ा […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए