ऑस्ट्रेलिया से सीरीज के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम घोषित; बाबर-नसीम और हारिस की वापसी, रिजवान बाहर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 मई 2026। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी। टीम की कमान एक बार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को सौंपी गई है। इस टीम में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है। बाबर आजम, शादाब खान, नसीम शाह और हारिस रऊफ को वनडे टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा सूफियान मुकीम की भी वापसी हुई है, जो बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज का हिस्सा नहीं थे। वहीं, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर कर दिया गया है।

मोहम्मद रिजवान को नहीं मिली जगह
रिजवान को टीम में शामिल न करना सबसे चौंकाने वाला फैसला रहा। पाकिस्तान सुपर लीग में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें इस सीरीज के लिए नजरअंदाज किया। रिजवान बांग्लादेश के खिलाफ इसी साल मार्च में खेली गई वनडे सीरीज की टीम में शामिल थे। हालांकि, उस सीरीज में रिजवान तीन पारियों में 58 रन ही बना सके थे। वहीं फखर जमां और सैम अयूब भी चोट के कारण टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। दोनों खिलाड़ी फिलहाल पीसीबी के मेडिकल पैनल की निगरानी में रिहैब कर रहे हैं।

तीन नए खिलाड़ियों को मौका
पाकिस्तान की टीम में तीन ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिन्होंने अभी तक वनडे डेब्यू नहीं किया है। अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहैल नजीर पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बने हैं। हालांकि ये तीनों खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। पीसीबी के मुताबिक, उस्मान खान बीमारी की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का कार्यक्रम
ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 मई को पाकिस्तान पहुंचेगी। पहला वनडे 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला दो और चार जून को लाहौर में होगा। दोनों टीमों के बीच पिछली वनडे सीरीज 2024 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई थी, जिसमें पाकिस्तान ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। यह 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान की पहली वनडे सीरीज जीत थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गौरी (विकेटकीपर), रोहैल नजीर (विकेटकीपर), नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शामिल हुसैन, सूफियान मुकीम।

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक और एडम जैम्पा।

Leave a Reply

Next Post

जयकारों से गूंजी देवभूमि: हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ पहला जत्था, कल खुलेंगे कपाट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मई 2026। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से एक दिन पहले आज चमोली जिले के गोविन्दघाट से पंजप्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था गुरुद्वारे के लिए रवाना हो गया । […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग