जयकारों से गूंजी देवभूमि: हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ पहला जत्था, कल खुलेंगे कपाट

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 मई 2026। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से एक दिन पहले आज चमोली जिले के गोविन्दघाट से पंजप्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था गुरुद्वारे के लिए रवाना हो गया । भीषण ठंड और बर्फबारी के कारण सर्दियों में बंद रहने के बाद हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बदरीनाथ के समीप गोविंदघाट में परम्परागत पूजा अर्चना करने के बाद बैण्ड-बाजों की मधुर धुनों के बीच पवित्र निशान साहिब के साथ सिखों का पहला जत्था गुरुद्वारे के लिए निकला। इस अवसर पर ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के गगनभेदी जयकारों के साथ पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा।

जत्थे की अगुवाई पंजप्यारों द्वारा की गई जो सिख परंपरा में श्रद्धा, सेवा और साहस के प्रतीक माने जाते हैं। श्रद्धालु 14 किमी की दूरी पर स्थित घांघरिया में रात्रि प्रवास के बाद शनिवार सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेंगे। परंपरानुसार प्रथम जत्थे के पवित्र धाम पहुंचने के बाद विधि-विधान एवं अरदास के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।  चमोली पुलिस ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और संपूर्ण यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया है। हेमकुंड साहिब के लिए बदरीनाथ से लगभग 15 किलोमीटर पहले गोविन्दघाट से यात्रा शुरू होती है जिसके लिए 18 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पूरी करनी पड़ती है।

Leave a Reply

Next Post

चीन-पाक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर जारी होगा ₹75 का विशेष सिक्का

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मई 2026। पाकिस्तान ने चीन के साथ राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 75 पाकिस्तानी रुपये का एक विशेष स्मारक सिक्का जारी करने की घोषणा की है। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना के दो साल से भी कम समय […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल