रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टाफ 15 सितंबर को हो सकते हैं भारत रवाना, बीसीसीआई अधिकारी ने दिए संकेत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 सितम्बर 2021। भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के अलावा सपोर्ट स्टाफ के उनके साथी भरत अरुण और आर श्रीधर के बुधवार को भारत रवाना होने की उम्मीद है, बशर्ते इससे पहले उनकी आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट दो बार निगेटिव आ जाए। शास्त्री ओवल में चौथे टेस्ट से पहले कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद से वह चार सितंबर से एकांतवास में हैं। उनका अरुण और श्रीधर के साथ 10 दिन का एकांतवास सोमवार को खत्म होगा।  फिर उनके आईपीएल के बाद दुबई में कड़े ‘बायो-बबल’ से जुड़ने की उम्मीद है, जब भारतीय टीम टी20 विश्व कप अभियान के लिए एकत्रित होगी। 19 सितंबर से आईपीएल के 14वें सीजन का दूसरा चरण खेला जाएगा और 17 अक्तूबर से टी20 विश्व कप का आयोजन होगा। इस बीच भारतीय दल के अन्य सहयोगी स्टाफ सदस्य सोमवार दोपहर को कमर्शियल फ्लाइट से दुबई से होते हुए भारत पहुंचेंगे। आठ सितंबर को पॉजिटिव आने वाले जूनियर फिजियो योगेश परमार कुछ और दिन क्वारंटीन में रहेंगे और पूरा होने पर ही स्वदेश रवाना होंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, रवि, श्रीधर और अरुण को कोई समस्या नहीं है और उन्हें कोई ज्यादा लक्षण नहीं है। वे सोमवार को अपना आरटी-पीसीआर परीक्षण कराएंगे और अगर सब ठीक रहता है तो वे रवानगी की पूर्व निर्धारित तारीख पर रवाना हो सकते हैं जो 15 सितंबर है। अंतिम फैसला चिकित्सीय टीम द्वारा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना: बीते 24 घंटे में 25 हजार से अधिक संक्रमण के नए मामले, मृतकों की संख्या ने बढ़ाई चिंता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 सितम्बर 2021। कोरोना की तीसरी लहर के बीच जहां मंगलवार को सोमवार की तुलना में 1800 से कम कोरोना के मामले सामने आए हैं वहीं मृतकों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं