पांच दिनों से लापता उद्योगपति कैरव गांधी का नहीं मिला सुराग, SIT गठित; कई राज्यों में छापेमारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जमशेदपुर 19 जनवरी 2026। जमशेदपुर के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र से रहस्यमय ढंग से लापता हुए युवा उद्योगपति कैरव गांधी का पांच दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस हाईप्रोफाइल अपहरण कांड ने न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड में सनसनी फैला दी है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी कैरव गांधी का पता नहीं चल सका है, जिससे परिजनों के साथ-साथ आम लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसटोप्पा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कुल छह विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। इन टीमों में चार डीएसपी, कई थाना प्रभारी और सरायकेला-खरसावां जिले के वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं। सभी टीमों को अलग-अलग दिशाओं में जांच और छापेमारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिजनों को अज्ञात नंबरों से लगातार कॉल आ रहे हैं, जिनमें मोटी फिरौती की मांग की जा रही है। इन कॉल्स के विदेशों से आने की भी जानकारी सामने आई है, जिनमें इंडोनेशिया का नंबर शामिल बताया जा रहा है। फिरौती की रकम नहीं देने पर कैरव गांधी की हत्या की धमकी भी दी जा रही है, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया है।

पुलिस तकनीकी और मानवीय दोनों पहलुओं पर समानांतर जांच कर रही है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, लोकेशन ट्रैकिंग, सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा डेटा और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। झारखंड के साथ-साथ बिहार और अन्य राज्यों में भी लगातार दबिश दी जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। भाजपा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था को पूरी तरह विफल करार दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। कैरव गांधी के अपहरण के बाद से भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कैरव गांधी, जमशेदपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति और ‘एम्पायर ऑटो’ के संचालक देवांग चंद्र गांधी के पुत्र हैं। घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि पुलिस ने जल्द सफलता मिलने का दावा किया है, लेकिन परिजन और आमजन अब भी किसी ठोस जानकारी और सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

दक्षिणी स्पेन में बड़ा हादसा, दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर; 21 की मौत-70 से अधिक घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मैड्रिड (स्पेन) 19 जनवरी 2026। दक्षिणी स्पेन में दो तेज रफ्तार ट्रेनों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना कॉर्डोबा प्रांत के आदमूज के […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार