पेरिस में उपद्रव: PSG की जीत के जश्न में हिंसा-आगजनी, पुलिस ने दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पेरिस 31 मई 2026। पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) की दूसरी चैंपियंस लीग खिताबी जीत के जश्न के दौरान शनिवार देर रात हिंसा भड़कने के बाद पेरिस पुलिस ने दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने राजधानी में एक पुलिस थाने में घुसने की भी कोशिश की। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में खेले गए रोमांचक फाइनल में पीएसजी ने पेनाल्टी शूटआउट में आर्सेनल को हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच समाप्त होते ही पेरिस में समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। प्रशंसक आर्क द ट्रायम्फ के आसपास की सड़कों पर जुटे। कई लोगों ने फ्लेयर जलाए और वाहनों के हॉर्न बजाए। करीब 20,000 लोग शॉम्प्स-एलिजे क्षेत्र में एकत्र हुए, जहां पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही। पेरिस पुलिस मुख्यालय के अनुसार, छोटे-छोटे समूहों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में उपद्रव किया। कुछ लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

प्रशंसकों के साथ झड़प में एक पुलिसकर्मी घायल
पुलिस ने बताया कि एक पुलिसकर्मी इस दौरान घायल हो गया। शहर के पॉश 8वें एरोंडिस्मां इलाके में स्थित एक पुलिस थाने में घुसने की कोशिश करने वाले लोगों को भी तितर-बितर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, रात 10 बजे तक 45 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका था। पेरिस को घेरने वाली मुख्य रिंग रोड को भी कुछ समय के लिए भीड़ ने अवरुद्ध कर दिया था, लेकिन बाद में पुलिस ने रास्ता खाली करा दिया। पुलिस ने बताया कि एक बेकरी और एक रेस्तरां को भी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने पीएसजी स्टेडियम के पास 16वें एरोंडिस्मां क्षेत्र में जुटे करीब 1,000 लोगों को भी नियंत्रित किया और साइकिलों से बनाए गए बैरिकेड हटाए।

बीते साल गिरफ्तार किए गए थे 500 से ज्यादा लोग
पिछले वर्ष मई में पीएसजी के पहले खिताब के बाद हुए जश्न के दौरान फ्रांस की राजधानी में 201 लोग घायल हुए थे और पूरे फ्रांस में 500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी पृष्ठभूमि को देखते हुए इस बार पेरिस में हाई अलर्ट रखा गया था और पूरे शहर में 8,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

Leave a Reply

Next Post

मनोज जरांगे ने खत्म किया अनशन: महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, सौंपा 12 सूत्रीय प्रस्ताव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 31 मई 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के बाद अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर दिया। सरकार की ओर से उन्हें 12 सूत्री प्रस्ताव सौंपा गया था। जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ