किसान आंदोलन पार्ट-2 की तैयारी! युवाओं को साधना शुरू, जल्द बड़ा फैसला लेगी संयुक्त किसान मोर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 अगस्त 2022। एमएसपी में गारंटी कानून और केस वापसी की मांग जारी रखने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा फिर आंदोलन शुरू कर सकता है. एसकेएम इस पर 4 सितंबर को फैसला लेना. इस आंदोलन को धार देने के लिए किसान नेता युवाओं को लामबंद करने में भी जुटे हैं. हरियाणा के भिवानी पहुंचे किसान नेता युद्धवीर का कहना है कि हमने आंदोलन स्थगित किया था, रद्द नहीं किया था. अब एमएसपी पर गारंटी कानून और केस वापसी की मांग को लेकर दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे.

वहीं युद्धवीर सिंह का कहना है कि एमएसपी को लेकर बनी कमेटी के सदस्य और चेयरमैन किसान आंदोलन के विरोधी हैं. अब फिर से आंदोलन को खड़ा करने का समय आ गया है. इस मामले में 4 सितंबर को संगठन बड़ा फैसला लेगा.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पर बड़ा आरोप

वहीं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के विवादित बयान पर युद्धवीर सिंह ने कहा कि बेटे की जेल और अब खुद जेल जाने के डर से अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. उनकी भाषा गृह मंत्री जैसी नहीं है. वह खुद को बदमाश और गुंडा समझते हैं.

युद्धवीर सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं में विवाद हो सकता है, लेकिन फूट नहीं पड़ी है. एक बार फिर एमएसपी के विरोध में लड़ाई शुरू होगी. उस वक्त सब एक हो जाएंगे. आज देश में 23 नहीं 400 फसलें और सब्जियां हैं. सभी पर एमएसपी की जरूरत है.

Leave a Reply

Next Post

जेल में काम करवाने से नाराज बंदी ने बाजार में कि जेल प्रहरी से मारपीट, पुलिस के गिरफ्त में अरोपी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भिलाई 31 अगस्त 2022। जेल से जमानत पर छूटने के बाद एक आरोपित ने जेल के प्रहरी से बाजार में मारपीट की। आरोपित कहना था कि जेल प्रहरी, जेल में बंद रहने के दौरान उससे काम करवाता था। इसी बात से वो नाराज था। जिसका […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण