दिल्ली में अब अब रात 9 बजे तक लगवा सकेंगे वैक्सीन, दिल्ली सरकार ने वैक्सीनेशन सेंटर की बढ़ाई टाइमिंग, होली पर सावधानी बरतने की अपील

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 मार्च 2021। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केजरवील सरकार भी अलर्ट हो गई है. बीते दिन यहां 813 नए केस सामने आए हैं. राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में 80 हजार के करीब टेस्ट रोज हो रहे हैं, जो राष्ट्रीय औसत के पांच गुना से भी ज्यादा है हम ठीक दिशा में चल रहे हैं. जिस तरह ट्रेसिंग की जा रही है, लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है, उससे लगता है कोरोना जल्द काबू में आ जाएगा ।

वैक्सीनेशन की बढ़ाई गई टाइमिंग 

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि जिस तरह केस बढ़ रहे हैं, उसी प्रकार कंटेनमेंट जोन भी बढ़ रहे हैं. वहीं वैक्सीनेशन का समय भी बढ़ा दिया गया है। अभी तक सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक वैक्सीनेशन हो रहा था, लेकिन अब इसका समय बढ़ाकर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक का कर दिया गया है। कारण ये भी है कि लोग रजिस्ट्रेशन कराने के बाद किसी काम में फंसने की वजह से नहीं आ पाते थे. ऐसे में कई ऐसे लोग भी थे, जो वैक्सीनेशन कराना चाहते हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए थे. तो ऐसे लोग 3 बजे से लेकर रात 9 बजे तक बिना रजिस्ट्रेशन के जा सकते हैं और तुरंत वैक्सीनेशन करा सकते हैं. इसीका परिणाम रहा कि कल सबसे ज्यादा 46 हजार तक वैक्सीनेशन हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी वैक्सीनेशन का असर उस समय दिखाई देगा, जब बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन ले चुके होंगे। उन्होंने कहा कि अभी वैक्सीनेशन सेंटर नहीं बढ़ाए जाएंगे, लेकिन वैक्सीनेशन के लिए टाइमिंग बढ़ा दी गई है. यदि लोग अपना आधार कार्ड या अन्य कोई आईडी प्रूफ लेकर जाएंगे, तो उन्हें तुरंत ही वैक्सीन दी जाएगी।

होली पर बरतें सावधानी 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में सख्ती की जा रही है. इसके साथ ही लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की जा रही है। बिना मास्क घूमने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं. होली का समय है, ऐसे में बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलेंगे. लोगों से अपील की जा रही है, कि सावधानी बरतें और मास्क का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा चेकिंग करने के लिए कहा गया है। 

Leave a Reply

Next Post

किसानों, गरीबों, मजदूरों की मदद में सबसे आगे है छत्तीसगढ़ सरकार : सांसद राहुल गांधी

शेयर करेएक के बाद एक अच्छे कदम उठा रही है भूपेश सरकार मुझे खुशी है कि किसानों से किया वादा पूरा किया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 1104 करोड़ किसानों के खाते में अंतरित की गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों और […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर