कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान में 3 लाख 91 हजार 392 घरों का सर्वे

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 19 अक्टूबर 2020। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कोविड-19 के लक्षण वाले मरीजों का पता लगाने के लिए 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2020 तक जिले में घर-घर जाकर सघन सामुदायिक सर्वे अभियान चलाया गया। सर्वे के दौरान 3 लाख 91 हजार 392 घरोें का सर्वे किया गया।

इस सर्वे में सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, निगम कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग व भागीदारी रही। नोडल अधिकारी कोविड जिला बिलासपुर डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव, आयुक्त नगर निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा सर्वे का निरीक्षण किया गया।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण कर कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, इमरती देवी को आइटम कहे जाने के मामले में कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 19 अक्टूबर 2020। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को कमलनाथ द्वारा आइटम कहे जाने पर शिवराज ने उन्हें पार्टी के सभी पदों से […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए