शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, इमरती देवी को आइटम कहे जाने के मामले में कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 19 अक्टूबर 2020। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को कमलनाथ द्वारा आइटम कहे जाने पर शिवराज ने उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटाने की मांग की है।

शिवराज ने सोनिया को संबोधित चिट्ठी में लिखा है कि आपकी पार्टी के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने एक महिला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। क्या गरीब महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। यदि आपको लगता है कि कमलनाथ का बयान अनुचित है तो आप उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे।

शिवराज ने सोनिया से कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई के साथ उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटाने की मांग भी की है। बता दें कि रविवार को ग्वालियर के डबरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने इमरती देवी को आइटम कह दिया था। इसके बाद से बीजेपी लगातार उनके खिलाफ हमलावर है। सोमवार को बीजेपी ने इसके विरोध में प्रदेशव्यापी मौन सभा का आयोजन किया।

इधर, इमरती देवी ने भी कमलनाथ को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। मीडियाकर्मियों से बातचीत में इमरती देवी ने कहा कि कमलनाथ बंगाल से आए हैं, वे महिलाओं की इज्जत करना नहीं जानते। उन्होंने यह भी कहा कि कमलनाथ की मां-बहन बंगाल की आइटम हैं।

Leave a Reply

Next Post

विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 24 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 19 अक्टूबर 2020। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए 24 करोड़ 34 लाख 17 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। इन परियोजनाओं के निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने के […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग