कमलनाथ ने आरएसएस और वीएचपी को दी खुली चुनौती, कहा- जब चाहें राहुल गांधी से धर्म पर बहस कर लें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 04 दिसंबर 2022। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद को चुनौती देते हुए कहा कि वह धर्म के मामले में राहुल गांधी से बहस करके देखें। 12 साल में बीजेपी ने राहुल गांधी की जो गलत इमेज बनाने की कोशिश की। इस यात्रा के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो चुका है। असली राहुल गांधी लोगों के सामने हैं।

पूर्व सीएम नाथ ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार के पास सिर्फ पुलिस, पैसा और प्रशासन है। उसके दम पर जनता पर राज करने की कोशिश हो रही है, लेकिन बीजेपी के नेता असलियत समझ चुके हैं और विधानसभा चुनाव से पहले माल बटोरने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जोड़ने की संस्कृति पर हमला हो रहा है। भारत जोड़ो यात्रा से प्रदेश में जगह-जगह उत्साह बढ़ गया है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा, बीजेपी ने यात्रा का मजाक उड़ाया। बोलते थे कि कांग्रेस बुजुर्गों की पार्टी है। हमारी यात्रा विफल करने की कोशिश की गई। राहुल पर आरोप लगाते थे कि वे हिन्दू विरोधी हैं। उन्होंने सभी धर्मों का आदर किया, पहले जो कांग्रेस कायकर्ताओं में भय फैला रहे थे, वो खुद यात्रा से भयभीत हैं। कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने कहा कि देश में एकता रहे, अलगाववाद न हो। राहुल दल से ऊपर उठकर देश को देख रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत जोड़ो यात्रा के आने से पहले गहलोत और पायलट गुट में पोस्टर वॉर, कांग्रेस की एकजुटता की खुली पोल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव झालावाड़ 04 दिसंबर 2022। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में रविवार को एंट्री करेगी लेकिन अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान नहीं रुकने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश से पहले ही अशोक गहलोत और सचिन पायलट समर्थकों में पॉस्टर वॉर […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार