भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- हर मामले में इनका ट्रैक रिकॉर्ड खराब है

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 न्यूयॉर्क 03 मई 2024। भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। भारत ने पाकिस्तान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान का ट्रैक रिकॉर्ड हर मामले में संदिग्ध है। संयुक्त राष्ट्र में ‘शांति की संस्कृति’ विषय पर आम सभा की बैठक हुई, जिसमें पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने भारत के खिलाफ बयानबाजी की और कश्मीर, सीएए और अयोध्या के राम मंदिर के मुद्दे पर भारत के खिलाफ टिप्पणियां की। इसका जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा।  

भारत ने पाकिस्तान को पढ़ाया शिष्टाचार का पाठ
रुचिरा कंबोज ने कहा कि ‘इस सभा में हम शांति की संस्कृति की बात कर रहे हैं। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में हमारा फोकस रचनात्मक बातचीत पर होना चाहिए। ऐसे में हमें एक प्रतिनिधिमंडल (पाकिस्तान) की टिप्पणियों को नजरअंदाज करना चाहिए क्योंकि उनमें न सिर्फ शिष्टाचार की कमी है, बल्कि उनका खुद का ट्रैक रिकॉर्ड हर मामले में संदिग्ध है। ये अपनी विनाशकारी और हानिकारक स्वभाव के चलते हमारे सामूहिक प्रयासों को भी गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।’ कंबोज ने कहा कि हम चाहेंगे कि ये प्रतिनिधिमंडल सम्मान और कूटनीति के आधारभूत सिद्धांतों का पालन करे। 

भारत कई धर्मों की जन्मस्थली
भारत की स्थायी प्रतिनिधि ने कहा कि ‘आतंकवाद शांति की संस्कृति के खिलाफ है और यह धर्म की शिक्षाओं जैसे दया, सहअस्तित्व के भी खिलाफ है। हमारा देश मानता है कि ये पूरी दुनिया एक परिवार है और संयुक्त राष्ट्र सभा के सभी सदस्य देशों को भी ऐसा मानना चाहिए ताकि शांति की संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।’ कंबोज ने कहा वैश्विक चुनौतियां बढ़ रही हैं। बढ़ती असहिष्णुता, भेदभाव और धर्म आधारित हिंसा की चुनौतियों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। पवित्र स्थलों जैसे चर्च, बौद्ध स्थल, गुरुद्वारे, मस्जिद, मंदिर और यहूदी धर्मस्थलों पर हमलों की घटनाओं में तेजी आने से हम चिंतित हैं। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में आए दिन हिंदू मंदिरों और गुरुद्वारों पर हमले की घटनाएं सामने आती रहती हैं।  

कंबोज ने कहा कि ‘अहिंसा का मंत्र महात्मा गांधी ने दिया था और यह आज भी हमारे देश का आधार है। पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए भारत की प्रतिनिधि ने कहा कि भारत न सिर्फ हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म की जन्मस्थली है बल्कि यहां इस्लाम, यहूदी, ईसाई और पारसी जैसे धर्मों का भी मजबूत आधार है। जिन वर्गों और धर्मों के लोगों को शोषण का सामना करना पड़ा, उन्हें शरण देने और विविधता में एकता बनाए रखने का भारत का इतिहास रहा है।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान ने यूएन जनरल असेंबली में उठाया सीएए और राम मंदिर का मुद्दा, भारत ने दिया दो टूक जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 मई 2024। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक बार फिर से राममंदिर का मुद्दा उठाया गया है। इस पर भारत ने करारा जबाव दिया है। दरअसल, UN जनरल असेंबली में पाकिस्तानी प्रतिनिधि मुनीर अकरम की ओर से कश्मीर, नागरिकता अधिनियम और राम मंदिर […]

You May Like

बहराइच में भीषण हादसा: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत... आठ की हालत नाजुक....|....नासा के अधिकारी-कर्मचारियों को भी नहीं बख्श रहे ट्रंप, अब भारतीय मूल की डीईआई प्रमुख को किया बर्खास्त....|....धोनी बने सबसे उम्रदराज प्लेयर ऑफ द मैच, बतौर फील्डर बल्लेबाजों को आउट करने के मामले में भी रचा इतिहास....|....अंबेडकर जयंती के जुलूस के दौरान डीजे की आवाज को लेकर विवाद, गोलीबारी में एक की मौत....|....बिहार में भीषण सड़क हादसा, JDU नेता समेत 2 लोगों की मौत, कार के उड़े परखच्चे....|....दिल्ली की हवा पर गडकरी जताई चिंता, कहा- दिल्ली में तीन दिन रहने से इन्फेक्शन हो सकता है.......|....अमेरिका में पहली बार ‘हिंदूफोबिया’ पर कसा शिकंजा, घृणा अपराधों की सूची में किया गया शामिल....|....पाकिस्तानी नौका का पीछा करके पकड़ी 1800 करोड़ का ड्रग, तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस को मिली कामयाबी....|....चीनी चिकित्सा उपकरणों का आयात 33% बढ़ा, AIMED ने केंद्र से की सुरक्षा शुल्क लगाने की अपील....|....रॉबर्ट वाड्रा की ईडी सामने पेशी, जमीन सौदे मामले में ईडी ने दूसरी बार भेजा था समन