पाकिस्तान ने यूएन जनरल असेंबली में उठाया सीएए और राम मंदिर का मुद्दा, भारत ने दिया दो टूक जवाब

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 मई 2024। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक बार फिर से राममंदिर का मुद्दा उठाया गया है। इस पर भारत ने करारा जबाव दिया है। दरअसल, UN जनरल असेंबली में पाकिस्तानी प्रतिनिधि मुनीर अकरम की ओर से कश्मीर, नागरिकता अधिनियम और राम मंदिर के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए भारत पर निशाना साधने की कोशिश की गई। इस पर जवाब देते हुए भारत की प्रतिनिधि रुचिरा कम्बोज ने कहा, “हम दुनिया में कठिन समय के बीच शांति लाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान का बयान मर्यादा के खिलाफ है। उनका स्वभाव हमारी कोशिशों के लिए खतरा हो सकता है।

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि, “आतंकवाद शांति और सभी धार्मिक मूल्यों के खिलाफ है। यह कलह पैदा करता है, दुश्मनी को बढ़ावा देता है और धार्मिक मूल्यों को कमजोर करता है। भारत का मानना है कि सभी देशों को साथ मिलकर शांति की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: पेड़ से टकराई बीएसफ जवानों की बस, 17 घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायगढ़ 03 मई 2024। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) के जवानों की बस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में 17 जवान घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि […]

You May Like

तिलक वर्मा ने हारा हुआ मैच जिताया....|....शरीर में इस मिनरल की कमी से कमजोर हो जाती है इम्युनिटी, हार्ट भी पड़ सकता है कमजोर....|....कबीरधाम के 145 धान उपार्जन केंद्रों में 10 नवंबर तक पूरी करनी होंगी तैयारियां, 37 नए केंद्र भी शामिल....|....ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात युवक की लाश....|....चार दिन सफाई बंद रखने पर ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना....|....एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले बस टर्मिनल से दौड़ेंगी गुजरात-राजस्थान की बसें....|....किसान के घर से 50 लाख की चोरी का दावा....|....जय भानुशाली: 'पैसा हमारे बीच कभी नहीं आया'....|....500 करोड़ रुपये के विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान....|....डेमोक्रेट को वोट देना पड़ा भारी