कांग्रेस अपने घोषणापत्र में सीएए पर बोलने से डर रही, केरल के मुख्यमंत्री विजयन का आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 अप्रैल 2024। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को अपने चुनावी घोषणापत्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में ‘‘चुप्पी” साधने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और आरोप लगाया कि यह दर्शाता है कि पार्टी इस विवादास्पद अधिनियम के बारे में बोलने से डर रही है। विजयन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में पार्टी के सत्ता में वापस आने पर जीएसटी सहित संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन करने वाले कई अन्य कानूनों को रद्द करने का वादा किया है।

उन्होंने कहा कि यह देखा जाना चाहिए कि जब एक तरफ इन सभी कानूनों को निरस्त करने का वादा किया गया है, वहीं दूसरी तरफ सीएए के बारे में एक शब्द नहीं कहा गया है। उन्होंने केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन के उस दावे पर भी सवाल उठाया कि पार्टी के घोषणापत्र में देश में भाषाई और धार्मिक अल्पसंख्यकों को सुरक्षा का आश्वासन देने का स्पष्ट उल्लेख है।

Leave a Reply

Next Post

'युद्ध लड़ने वाले दुनिया के बड़े-बड़े देश अपने मुद्दे लेकर भारत के पास आ रहे', एमपी में बोले पीएम मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 अप्रैल 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने बालाघाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कभी कांग्रेस कांग्रेस सरकार अपनी शिकायतें लेकर दूसरे देशों के पास जाती रहती थी लेकिन अब वक्त बदल चुका है। […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग