अगले 48 घंटे भारी बारिश मचाएगी तांडव, घना कोहरा और बढ़ेगी ठंड, IMD का इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2025। देश के बड़े हिस्से में मौसम ने सख्त रुख अपना लिया है। उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर का असर जारी है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिससे मौसम और बिगड़ सकता है।

21 राज्यों में कोहरा और शीतलहर की चेतावनी
IMD के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्य फिलहाल घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं। कई इलाकों में सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बेहद कम हो रही है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है। ट्रेनों और फ्लाइट्स की आवाजाही पर भी असर देखने को मिल रहा है।

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान तेजी से गिरा है। ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन और बढ़ गई है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। IMD ने आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 31 दिसंबर तक आसमान साफ रह सकता है, लेकिन घना कोहरा छाने से ठंड और बढ़ेगी। हालांकि GRAP-4 हटाया जा चुका है, लेकिन प्रदूषण स्तर फिर बढ़ने लगा है और 26 दिसंबर को कुछ इलाकों में AQI 350 के पार दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Next Post

वीर बाल दिवस बहादुर साहिबजादों के बलिदान को याद करने का दिन है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 दिसंबर 2025। प्रधानमंत्री  ने शुक्रवार को कहा कि ‘वीर बाल दिवस’ श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों के बलिदान को स्मरण करने का दिन है। प्रधानमंत्री ने श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के अवसर पर नौ जनवरी 2022 को घोषणा की […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए