सफेद चादर, देखें कुल्लू में बर्फबारी की ताजा तस्वीरें

indiareporterlive
शेयर करे

ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग बर्फ से सराबोर हो गया है. अक्टूबर शुरू होते ही पहाड़ों पर बर्फबारी से निचली जगहों पर तापमान में गिरावट आ गई है, जिसकी वजह से शीतलहर शुरू हो गई है.

  • हिमाचल के कुल्लू में ताजा बर्फबारी
  • मनाली-लेह मार्ग बर्फ से सराबोर
  • हिमाचल के अलावा उत्तराखंड में भी बर्फबारी
इंडिया रिपोर्टर लाइव

पहाड़ों पर लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के साथ ही बर्फबारी भी शुरू हो गई है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के रोहतांग पास से शुक्रवार को बर्फबारी की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें पहाड़ की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढकी हुई दिखाई दे रही हैं.

ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग बर्फ से सराबोर हो गया है. अक्टूबर शुरू होते ही पहाड़ों पर बर्फबारी से निचली जगहों पर तापमान में गिरावट आ गई है, जिसकी वजह से शीतलहर शुरू हो गई है.

बर्फबारी की शुरुआत होते ही लोग घूमने के लिए पहाड़ों का रूख करते हैं. ऐसे में सर्दियों का सीजन शुरू होने से पहले ही बर्फबारी की खबर से पर्यटकों के लिए भी खुशी की खबर है.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड में भी बर्फबारी हो रही है. बद्रीनाथ में चोटियों पर बर्फबारी से धाम में भी तापमान में गिरावट आ गई है. वहीं जोशीमठ में भी पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है. जिसके चलते जोशीमठ, बद्रीनाथ में ठंड ने दस्तक दे दी है.

Leave a Reply

Next Post

मनरेगा मजदूरों की दिवाली हुई फीकी, सरकार नहीं कर पाई 300 करोड़ रुपए का भुगतान

शेयर करे 10 लाख 48 हजार 942 मनरेगा मजदूरों को मजदूरी नहीं मिली मजदूरों को बीते 4 महीनों से राज्य सरकार ने अपना भुगतान नहीं किया बिलासपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश के मनरेगा मजदूरों की दिवाली की खुशियां फीकी पडऩे वाली हैं. जुलाई महीने से अब तक मनरेगा की मजदूरी और […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल