मनरेगा मजदूरों की दिवाली हुई फीकी, सरकार नहीं कर पाई 300 करोड़ रुपए का भुगतान

indiareporterlive
शेयर करे
  • 10 लाख 48 हजार 942 मनरेगा मजदूरों को मजदूरी नहीं मिली
  • मजदूरों को बीते 4 महीनों से राज्य सरकार ने अपना भुगतान नहीं किया
इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश के मनरेगा मजदूरों की दिवाली की खुशियां फीकी पडऩे वाली हैं. जुलाई महीने से अब तक मनरेगा की मजदूरी और मटेरियल को मिलाकर 300 करोड़ रुपए का भुगतान राज्य सरकार नहीं कर पाई है. प्रदेश के मनरेगा मजदूरों की दिवाली पर राज्य सरकार ने एक तरह से ग्रहण लगा दिया है. बता दें कि प्रदेश के 8815821 पंजीकृत मनरेगा के मजदूरों में से 31 लाख 72 हजार 753 मजदूरों ने इस वित्तीय वर्ष 2019 में सरकार ने काम जारी किया था. इसमें से 10 लाख 48 हजार 942 मनरेगा मजदूरों को मजदूरी नहीं मिली है. मजदूरों को बीते 4 महीनों से राज्य सरकार ने अपना भुगतान नहीं किया है. दिवाली से ठीक पहले भूगतान नहीं होने से मजदूर काफी परेशान हैं. मजदूरों का कहना है कि उन्हें बीते 4 महीनों से मजदूरी नहीं मिली है. हालात ये है कि मजदूरों के सामने दिवाली के लिए दिए जलाने तक के पैसे नहीं है, जिससे वो अपने घर को रौशन कर सकें.

शिक्षक भी परेशान

मजदूरों के अलावा शिक्षकों दिवाली पर भी ग्रहण लग सकता है. बता दें कि तकरीबन 10 हजार से अधिक शिक्षकों को पिछले चार महीने से वेतन ही नहीं मिला है. ये सभी शिक्षाकर्मी से शिक्षक थे. ऐसे में इनके सामने भी आर्थिक समस्या आ गई है.

सरकार की दलील

वहीं, 4 महीनों से मनरेगा मजदूरों को मजदूरी के भुगतान को लेकर पंचायत मंत्री और मुख्यमंत्री अलग-अलग दलील दे रहे हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि मनरेगा मजदूरों के भुगतान और पेंशन की राशि केंद्र सरकार से नहीं आई है. कोशिश की जा रही है जल्द राशि आ जाए. तो वहीं मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि मनरेगा मजदूरों को भुगतान कर दिया गया है. मजदूरी भुगतान नहीं रूका है, मटेरियल का भुगतान जरूर रुक सकता है.

Leave a Reply

Next Post

यूपी में खाली हाथ रह गईं मायावती, बोलीं- BJP ने षड्यंत्र रचकर सपा को कुछ सीटें जिताई

शेयर करेउत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने राज्य में विधान सभा की 11 सीटों पर हुये उपचुनाव में बसपा का खाता भी नहीं खुल पाने का दोष भाजपा पर मढ़ते हुये गुरुवार को कहा कि भाजपा ने बसपा को एक भी सीट नहीं जीतने देने के […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल