​​​​​​​गोधन न्याय योजना से सोनगरा के ग्रामीणों को मिलने लगा लाभ

indiareporterlive
शेयर करे

गौठान में महिला समूह बनाने लगे वर्मी कम्पोस्ट

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 14 सितंबर 2020। छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना का लाभ सीमावर्ती जिले के सुदूर गांव के ग्रामीणों को भी मिलने लगा है। गौठानों में गोबर बेचकर ग्रामीण अपनी रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति के लिए अतिरिक्त आमदनी अर्जित करने लगे हैं। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखण्ड के गौठान ग्राम सोनगरा में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी का कार्य निरंतर कार्य किया जा रहा है। सोनगरा गौठान में ग्रामीण पशुपालको नियमित रूप से गोबर विक्रय कर 15 दिन में अपनी राशि खाते में सीधे प्राप्त कर रहे हैं।

सोनगरा गौठान से जुड़ी गुलाब महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा खरीदे गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद का निर्माण ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के तकनीकी सलाह से किया जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा शासन द्वारा निर्मित वर्मी टैंक में गोबर व सूखी पत्तियों एवं अन्य सामग्री का उपयोग करते हुए खाद तैयार की जा रही है। सोनगरा गांव में जैविक खेती को लेकर भी लोगों का

रूझान बढ़ने लगा है। गौठान में तैयार वर्मी कम्पोस्ट खाद का उपयोग विभिन्न प्रकार की फसलों में करने लगे हैं। सोनगरा में 395 क्विंटल से अधिक की गोबर खरीदी की जा चुकी है, जिससे वर्मी खाद तैयार कर स्थानीय स्तर पर किसानों को उनकी मांग के अनुरूप उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे सोनगरा में जैविक खेती को बढ़ावा मिलने लगा है। 

 

Leave a Reply

Next Post

गंभीर कोविड मरीजों के लिए ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस बुलाई जाए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर  14 सितंबर 2020। कोविड मरीजों को समय पर अस्पताल/कोविड केयर सेंटर पहुंचाने के लिए राज्य शासन पूरे प्रयास कर रहा है। गंभीर मरीजों के लिए 108 संजीवनी एक्सप्रेस या अन्य एंबुलेंस जिसमें चिकित्सक, पैरोंडिकल स्टाफ और आक्सीजन की सुविधा हो ,अस्पताल लाने के निर्देश […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं