महिला पहलवानों ने बताया, सांस लेने के तरीके के बहाने पेट-छाती को छूते, जोर से लगाते थे गले

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 मई 2023। जंतर मंतर पर महिला पहलवानों का धरना जारी है और कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।  बृजभूषण के खिलाफ राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में सेक्सुअल हैरेसमेंट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गईं हैं। महिला पहलवानों ने इन एफआईआर में बृजभूषण शरण सिंह पर जो आरोप लगाए हैं उसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, महिला पहलवानों ने एफआईआर में इस बात की जानकारी दी है कि किस तरह बृजभूषण शरण सिंह उनका शोषण किया करते थे। सात महिला पहलवानों में से दो ने बताया कि उन्हें गलत तरीके से छुआ जाता था। वहीं बृजभूषण प्रारंभ से ही अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ इनकार करते रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें कोर्ट और पुलिस पर पूरा भरोसा है। उनका आरोप है कि इस सबके पीछे एक बिजनेसमैन का हाथ है।

महिला पहलवानों ने एफआईआर में बताया कि जब भी सांस लेने के तरीके के बारे में बृजभूषण उन्हें बताते थे तो गलत तरीके से जांघ, पेट और छाती को छूते थे। वह हमेशा ऐसा करने के लिए सांस लेने के तरीके के बारे में जानकारी देने का बहाना बनाते थे। रिपोर्ट में एक महिला पहलवान ने यह भी जानकारी दी कि 2016 में टूर्नामेंट के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने एक रेस्तरां में उसकी छाती और पेट को गलत तरीके से छुआ था। इससे वह काफी डर गई और रातभर सो नहीं सकी।

एक और महिला पहवान ने बताया कि इसी तरीके की हरकत उसके साथ एक प्रतियोगिता के दौरान हुई। वहीं एक अन्य महिला पहलवान ने आरोप लगाया कि 2018 में एक बार उन्होंने उसे इतनी जोर से गले लगाया कि वह उसकी छाती के बहुत करीब थे। पुलिस ने महिला पहलवानों द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद इस मामले में जांच शुरू कर दी है। 

वहीं पहलवान यह पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनका धरना जारी रहेगा। उनकी मांग अभी भी वही है कि जब तक भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक वे जंतर-मंतर पर धरना देते रहेंगे। अगर उन्हें कहीं से न्याय नहीं मिला तो वे अपने ओलंपिक, एशियाई खेलों के पदक और पुरस्कार सरकार को वापस लौटा देंगे। इन पुरस्कारों में बजरंग और साक्षी मलिक को मिला देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री भी शामिल है। बजरंग, साक्षी मलिक और विनेश तीनों को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न मिल चुका है। 

Leave a Reply

Next Post

पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर किसानों ने डाला डेरा, राकेश टिकैत भी पहुंचे...अलर्ट मोड पर दिल्ली पुलिस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मई 2023। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को समर्थन देने के लिए किसानों के वहां पहुंचने के मद्देनजर रविवार को प्रदर्शन स्थल और शहर के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली में प्रवेश करने […]

You May Like

केजरीवाल सरकार का सख्त आदेश, दिल्ली में एक जनवरी तक पटाखों के निर्माण व ऑनलाइन बिक्री पर बैन....|....सूरत में गणेश पंडाल में पथराव और झड़प, पुलिस ने 33 लोगों को हिरासत में लिया....|....भारत ने कनाडा से वीजा प्रोसेसिंग में पारदर्शिता का किया आह्वान, कहा- स्टडी वीजा के लिए परेशान हो रहे हैं छात्र....|....वो कोयला है...सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन पर क्रिकेटर योगराज सिंह का बड़ा बयान....|....'एक देशद्रोही आरएसएस को नहीं जान सकता', राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह....|....रेलवे ने विनेश और बजरंग पूनिया को दी बड़ी राहत, इस्तीफा स्वीकार....|....'लोकसभा नतीजों के बाद कोई भी प्रधानमंत्री से नहीं डरता', विदेशी धरती से पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी....|....मुंबई में बोले शाह- पारसी समुदाय का देश के विकास में अहम योगदान; बच्चों को मातृभाषा सिखाने की अपील....|....जिरिबाम में हुए हमले को लेकर मणिपुर पुलिस का बड़ा खुलासा; कहा- काफी दूर से आए होंगे हमलावर....|....दहशतगर्दों के घुसपैठ के मंसूबे नाकाम, सेना ने ढेर किए दो आतंकी; भारी मात्रा में हथियार बरामद