हादसे के बाद बिस्तर पर जिंदगी, सीएम ने फोन पर जाना पीड़ित का हाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

धमतरी, 10 सितंबर 2026।  सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए जिले के देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने बुधवार को शशिकांत से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने बेहतर उपचार के लिए हरसंभव सहयोग और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

बातचीत के दौरान शशिकांत भरत ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे भटगांव आईटीआई में अध्ययनरत थे। 11 नवंबर 2016 को ग्राम दुगली के पास धमतरी से लौटते समय शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच एक सड़क हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद सर्वाइकल संबंधी समस्या के कारण उनके हाथ-पैरों की कार्यक्षमता प्रभावित हो गई।

शशिकांत के अनुसार हादसे के बाद वे करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे। वर्तमान में उनकी स्थिति ऐसी है कि वह स्वयं चलने-फिरने, उठने-बैठने और दैनिक नित्यक्रियाएं करने में सक्षम नहीं हैं। अधिकांश समय उन्हें बिस्तर पर ही रहना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि परिवार में उनकी देखभाल उनकी मां ही करती हैं। शशिकांत का उपचार धमतरी और रायपुर सहित विभिन्न अस्पतालों में कराया जा चुका है। इनमें प्रदेश और प्रदेश से बाहर के कई बड़े अस्पताल भी शामिल हैं। परिवार के अनुसार अब तक उनके उपचार में काफी राशि खर्च हो चुकी है लेकिन उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है।

शशिकांत ने मुख्यमंत्री से आगे के उपचार के लिए शासकीय सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी बात गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनी तथा उपचार के लिए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री की पहल से शशिकांत और उनके परिवार में बेहतर उपचार की उम्मीद जगी है। जिला प्रशासन द्वारा भी प्रकरण में आवश्यक समन्वय करते हुए नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। शशिकांत भरत ने मुख्यमंत्री की पहल के लिए उनका आभार जताया है।

Leave a Reply

Next Post

एमपी में यात्री परिवहन का नया विजन

शेयर करे एआई से तय होंगे बस रूट, इलेक्ट्रिक बसों पर जोर; 11 सितंबर से समिट इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 10 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन को अब पारंपरिक व्यवस्था से आगे ले जाकर स्मार्ट, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की तैयारी है। इसके लिए 11 सितंबर से इंदौर के […]

You May Like

फिलीपींस में समंदर के बीच नाव बनी आग का गोला....|....खाली सरकारी इमारतों में बनेंगे छात्रावास....|....जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन....|....एमपी में यात्री परिवहन का नया विजन....|....हादसे के बाद बिस्तर पर जिंदगी, सीएम ने फोन पर जाना पीड़ित का हाल....|....विरोध के बीच टली एसईसीएल जनसुनवाई फिर 25 सितंबर को....|....छत्तीसगढ़ को मिली 10,783 करोड़ रुपये की तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं की मंजूरी....|....चैंपियंस लीग: विश्वकप के हीरो ने लगाई हैट्रिक, पीएसजी जीती....|....सांसद निधि के उपयोग में भाजपा सांसद फिसड्डी, जनता के विकास का पैसा पड़ा है अटका: कांग्रेस....|....एआई मिशन के नाम पर युवाओं को सपना नहीं, रोजगार का ठोस रोडमैप चाहिए - कांग्रेस