युवा महोत्सव में युवाओं ने जमकर खेला भौंरा, चलाई गेंड़ी

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर। बिलासपुर में आज से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर आधारित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव प्रारंभ हुआ। जिसमें पूरे जिले भर से आये हुये युवा उत्साह से भागीदारी कर रहे हैं। आज युवाओं ने जमकर भौंरा खेला और गेंड़ी चलाई। साथ ही चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद और तात्कालिक भाषण जैसे प्रतियोगिताओं मंे अपने प्रतिभा का बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया।

बहतराई स्टेडियम मंे चल रहे युवा महोत्सव के प्रथम दिन एकल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। जिसमें तात्कालिक भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला, निबंध, गेंड़ी, भौंरा, शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य की विधाओं में जिले के 7 विकासखंडों से चयनित लगभग 200 युवाओं ने भाग लिया। प्रत्येक विकासखंड में आयोजित युवा महोत्सव मंे अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवाओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता मंे भाग लेने का मौका मिला। महोत्सव में फूड फेस्टिवल भी आयोजित किया गया।

जहां तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों की खूशबू लोगों को लुभा रही थी। व्यंजन प्रतियोगिता मंे भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कल महोत्सव के अंतिम दिन लोकनृत्य, लोकगीत, पारंपरिक वेश-भूषा की प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें लगभग 300 प्रतिभागी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Next Post

अर्थव्यवस्था में सुस्ती जारी, जुलाई-सितंबर तिमाही में GDP ग्रोथ गिरकर 4.5 प्रतिशत

शेयर करे मुंबई : अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बुरी खबर है। मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट गिरकर 4.5 प्रतिशत पर आ गई है। पिछली 26 तिमाहियों में यह भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे धीमी विकास दर है। एक साल पहले यह 7 प्रतिशत थी जबकि […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं