एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिए जांच के निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 17 नवम्बर 2020। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केन्द्री में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले को गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। ताम्रध्वज साहू ने रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव से दूरभाष पर चर्चा की और कहा कि एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत होना बड़ी बात है। उन्होंने मौत के कारणों का पता लगाने और इसकी गहराई से जांच कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को शवों को लाने और पोस्टमार्डम पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए है।

ज्ञातव्य हो कि राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र के केन्द्री गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव मिला है। इनमें दो बच्चें, दो महिलाएं और एक व्यक्ति शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची थी फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

एक दिसम्बर से 31 जनवरी तक होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

शेयर करेखरीदी के लिए जरूरी सभी व्यवस्थाएं 30 नवम्बर तक पूरा करने के निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 17 नवम्बर 2020। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से बढ़ते संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण, 2019-20 खरीफ […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल