गृह मंत्री ने एटीएम कैश वैन लूट की गुत्थी 10 घंटे में सुलझाने पर पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 9 जुलाई 2020। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायगढ़ में एटीएम कैश वैन लूट कांड के आरोपियों को 10 घंटे के भीतर पूरी रकम के साथ गिरफ्तार करने की सफलता पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह और उनकी टीम को आज अपने रायपुर निवास पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

उल्लेखनीय है कि विगत तीन जुलाई को रायगढ़ के करोड़ीमल नगर आजाद चौक स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसा डालने आए वैन के चालक एवं गार्ड को गोली मारकर 14 लाख 50 हजार की लूट को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने वारदात के 10 घंटे के भीतर पूरी रकम के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। दो पेशेवर आरोपियों ने एटीएम बैंक के चालक को गोली मारकर लूट को अंजाम दिया था। मामला संज्ञान में आते ही गृह मंत्री श्री साहू ने पुलिस महानिरीक्षक एवं रायगढ़ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर प्रकरण की जानकारी ली और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया था।

Leave a Reply

Next Post

लाॅकडाउन के कुप्रबंधन और आर्थिक मंदी पर सवालों से बौखलाई मोदी सरकार -मोहन मरकाम

शेयर करेभारत की सुरक्षा-भू-भागीय अखंडता से कोई समझौता स्वीकार नहीं करेगी कांग्रेस सवालों से घिरी मोदी सरकार का निशाना राजीव गांधी-इंदिरा गांधी ट्रस्टों पर इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर/09 जुलाई 2020। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि बौखलाई मोदी सरकार के कायरतापूर्ण कृत्यों और धमकाने वाली कोशिशों से भारतीय […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ