डाकुओं और पुलिस के बीच मुठभेड़, 12 पुलिसकर्मियों की मौत और 7 घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अगस्त 2024। मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सिंध सीमा से सटे रहीम यार खान के कच्चा क्षेत्र में आज सुबह डाकुओं ने पुलिस के दो वाहनों पर आग्नेय अस्त्रों से हमला किया। इस हमले में 22 में से 12 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। जबकि पाकिस्तान पुलिस ने केवल एक डाकू को ही मारा। खबरों के अनुसार, पुलिस ने 5 डाकुओं को घायल भी किया है। इन डाकुओं का संबंध पिछले कई दशकों से कच्चा क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गतिविधियों से रहा है। वे आमतौर पर संपन्न लोगों का अपहरण कर उनके परिवार वालों से भारी फिरौती वसूलते हैं।

लाहौर पुलिस मुख्यालय ने इस घटना पर एक ट्वीट किया, जिसके नीचे पाकिस्तानी जनता ने पुलिस की कड़ी आलोचना की। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस के मुताबिक 5 डाकू घायल हुए हैं, तो उन्हें पकड़ क्यों नहीं पाई? एक आलोचक ने यहां तक कहा कि अगर पुलिस ने उन सैकड़ों राजनेताओं की सुरक्षा में लगे अंगरक्षकों की आधी संख्या भी रहीम यार खान में तैनात की होती, तो शायद आज यह भयानक घटना नहीं होती। एक और आलोचक ने कहा कि डाकुओं ने पुलिस पर रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल भी किया। अब सवाल यह है कि पुलिस, जो डाकुओं के खिलाफ लंबे समय से काम कर रही है, डाकुओं के शस्त्र आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ क्यों नहीं कार्रवाई कर पाई? कुल मिलाकर पाकिस्तान के अंदरूनी हालात बेहद खराब हो चुके हैं और पाकिस्तान सरकार बेबस नजर आ रही है।

Leave a Reply

Next Post

साउथ के बाद अब हिंदी सिनेमा में मचेगी 'तंगलान' की धूम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव / (अनिल बेदाग) मुंबई 24 अगस्त 2024। पा. रंजीत द्वारा डायरेक्टेड और चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर मच अवेटेड पीरियड ड्रामा “तंगलान” के हिंदी वर्जन की अब ऑफिशियल रिलीज डेट आ गई है। फिल्म को जबरदस्त रिव्यूज और फैंस से कमाल के रिएक्शंस माइक […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां