मराठा आरक्षण के लिए भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जारांगे की तबीयत बिगड़ी, ड्रिप से दिया जा रहा खाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 06 सितम्बर 2023। मराठा आरक्षण के लिए मनोज जारांगे पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं, जिस वजह से उनके शरीर में अब पानी की कमी हो गई हैं। अब उन्हें नसों के जरिए तरल पदार्थ दिया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह तक उनका ब्लड प्रेशर भी कम हो गया था। 40 वर्षीय जारांगे जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में 29 अगस्त से भूख हड़ताल पर हैं। कार्यकर्ता ने कहा कि अगर कोटा पर अनुकूल फैसला नहीं लिया गया तो वो चार दिनों के बाद पानी और तरल का सेवन भी बंद कर देंगे।  राज्य सरकार ने दो बार जारांगे से भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रही है। एक सितंबर को जब प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को जारंगे को अस्पताल ले जाने से मना कर दिया था, तब पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस भी छोड़े। इस जड़प में करीब 40 पुलिस कर्मियों के साथ अन्य लोग भी घायल हो गए थे। वहीं 15 राज्य परिवहन बसों में भी आग लग दी गई थी। 

मंगलवार को महाराष्ट्र के पर्यटक मंत्री गिरिश महाजन अपने कैबिनेट मंत्री संदीपन भुमरे और अतुल सावे के सथ जारांगे से मिलने गए थे। उन्होंने जारांगे से भूख हड़ताल को खत्म करने का आग्रह भी किया। महाजन ने उनके सामने मुख्यमंत्री से बात करने की मांग भी रखी, लेकिन जारांगे ने इनकार कर दिया।

मुंबई-अहमदाबाद सड़ हादसे में तीन की मौत, दो घायल
महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के पास एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में तीन की मौत और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना सुबह के 6:30 बजे सातिवली गांव के पास घटी, जब कार में सवार पांच लोग मुंबई से अहमदाबाद की तरफ जा रहे थे। 

इस दौरान कार पहले डिवाइडर से टकराकर एक गली में घुस गई और विपरीत दिशा से  रही ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में कार में सवार तीन व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। 

Leave a Reply

Next Post

बीस्पोकवाला के ब्राइडल कलेक्शन से चित्रांगदा सिंह हुई प्रभावित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 06 सितम्बर 2023। बॉलीवुड स्टार चित्रांगदा सिंह द्वारा मुम्बई के जुहू स्थित बीस्पोकवाला स्टोर का उद्घाटन किया गया। स्टोर के ओनर इमरान शेख और उनके साथी उदय महावर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। चित्रांगदा सिंह के अलावा भी उद्घाटन के अवसर पर कई गेस्ट्स […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल