TMC की चुनावी लिस्ट: ममता ने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी, 50 महिलाओं और 42 मुस्लिम चेहरों को मौका

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 05 मार्च 2021। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। शुक्रवार को ममता बनर्जी अपने लिए शुभ मानती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त भी ममता ने शुक्रवार को ही यह लिस्ट जारी की थी।

TMC की लिस्ट में 100 ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें पहली बार मौका दिया जा रहा है। TMC बंगाल की पहली पार्टी है, जिसने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें 50 महिलाएं और 42 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं।

दार्जिलिंग की 3 सीटों पर पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। ये सीटें पार्टी के सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं। ममता ने कहा कि वे खुद नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी। नंदीग्राम को ममता के करीबी रहे और अब भाजपा में शामिल शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है।

हाल में पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी हावड़ा के शिबपुर से चुनाव लड़ेंगे। भवानीपुर सीट से शोभन देव चटोपाध्याय चुनाव मैदान में होंगे। ममता सरकार में वित्त मंत्री रहे अमित मित्रा चुनाव नहीं लड़ेंगे। 24 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं।

ममता ने TMC का समर्थन करने के लिए तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन और शिवसेना को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि वे 9 मार्च को नंदीग्राम जाएंगी। 10 मार्च को हल्दिया में नामांकन दाखिल करेंगी।

100 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के

तृणमूल चुनाव समिति की अंतिम बैठक में 12 शीर्ष नेताओं और CM ममता बनर्जी ने हिस्सा लिया। जानकारों के मुताबिक, TMC की सूची में कई चौंकाने वाले नाम हैं। इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है और कई सीटों पर फेरबदल किया गया है। ममता बनर्जी का कहना है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस किसी के साथ समझौता नहीं करने वाली है।

सूत्रों के अनुसार, जमीनी स्तर पर छवि और भ्रष्टाचार मुक्त चेहरे को महत्व दिया जा रहा है। लिस्ट में कई स्टार उम्मीदवार भी हैं। कम से कम 100 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं। इनमें से 30 की उम्र 40 साल से कम है। 80 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को टिकट नहीं दिए गए हैं। 79 सीटों पर SC और 17 पर ST उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

बंगाल में 8 फेज में चुनाव

पश्चिम बंगाल में इस बार 8 फेज में वोटिंग होगी। 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग 27 मार्च (30 सीट), 1 अप्रैल (30 सीट), 6 अप्रैल (31 सीट), 10 अप्रैल (44 सीट), 17 अप्रैल (45 सीट), 22 अप्रैल (43 सीट), 26 अप्रैल (36 सीट), 29 अप्रैल (35 सीट) को होनी है। काउंटिंग 2 मई को की जाएगी।

उम्मीदवारों से जनसंपर्क करने के लिए कहा

ममता बनर्जी पिछले 10 साल से बंगाल पर राज कर रहीं हैं, लेकिन यह पहला मौका है जब उन्हें किसी पार्टी से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को सुधारने के लिए सभी उम्मीदवारों से जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर देने को कहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि मेरे ऊपर भरोसा रखिए, सिर्फ TMC बंगाल को नई ऊंचाईयों पर ले जा सकती है।

तमिलनाडु में AIADMK ने 6 उम्मीदवार घोषित किए

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ AIADMK ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की। इसमें 6 कैंडिडेट के नाम हैं। मुख्यमंत्री के पलानीसामी अपने गृह जिले सेलम के एडाप्पडी और डिप्टी सीम बोदिनायाकानुर से चुनाव लड़ेंगे। जिन सीटों के लिए नामों का ऐलान किया गया है, वहां 6 अप्रैल को चुनाव होने हैं।

Leave a Reply

Next Post

लालू को एक और झटका, चार हफ्तों के लिए बढ़ गई जेल की अवधि

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 05 मार्च 2021। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में वैसे तो जेल की सजा सुनाई गई है, लेकिन इन दिनों वह कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित होने के चलते दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। इस […]

You May Like

शाहरुख खान ने लोगों से की वोट डालने की अपील, कहा- देश को हित में रखते हुए मतदान करें....|....बीएसएफ की पूर्वी कमान के एडीजी ने भारत-बांग्लादेश सीमा का किया दौरा, तैयारियों का लिया जायजा....|....लोकसभा चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- देश के परमाणु हथियारों को खत्म कर देगा इंडी गठबंधन....|....पांच माह में विष्णुदेव सरकार ने 16000 करोड़ कर्जा लिया - कांग्रेस....|....नए वैरिएंट ने बढ़ाई मुसीबत, भारत में भी दर्ज किए गए मामले; इस देश में फिर से मास्क लगाने की अपील....|....भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा बढ़ाई गई, 11 से 2 बजे तक बंद रह सकता है DDU मार्ग...ट्रैफिक एडवाइजरी जारी....|....इन 4 टीमों ने प्लेऑफ में ली एंट्री, धोनी की टीम का टूट गया सपना....|....भारतीयों को बिना वीजा एंट्री देगा रूस; समझौते की तैयारी शुरू, पर्यटकों की होगी मौज !....|....नए राष्ट्रपति की शपथ से पहले ताइवान की संसद में चले लात-घूसे, चीन समर्थक विपक्ष के प्रस्ताव पर सांसद बिल लेकर भागा....|....​"भाजपा को लोकतंत्र खत्म करना है तो सामने आकर करे पीठ-पीछे क्यों कर रहे", तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला