मंगोलपुरी में दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत और दूसरा भाई घायल, परिजनों के पुलिस पर गंभीर आरोप

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 जुलाई 2026। दिल्ली में राज पार्क पुलिस स्टेशन के मंगोलपुरी इलाके में दो भाइयों पर चाकू से हमला किया गया। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। चार से पांच आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी ने बताया कि जब वह संजय गांधी हॉस्पिटल पहुंचीं तो वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। पत्नी के अनुसार, अचानक कोई पीछे से आया और उनके पति पर हमला कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि करीब एक साल पहले उनकी ननद और देवर को भी चाकू मारा गया था। तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती तो आज उनके पति जीवित होते।

परिजनों का आरोप
मृतक के भाई मुकेश ने घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आरोपी अचानक उनके पीछे आ गए और उन्हें चाकू मार दिया। जब उनका भाई बचाने आया तो उसके सीने में चाकू घोंप दिया गया। मुकेश ने बताया कि एक साल पहले भी उनकी बहन को चाकू मारा गया था। उस घटना के बारे में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

नेता प्रतिपक्ष का कांग्रेस पर हमला, बोले- आस्था नहीं, राजनीतिक मजबूरी में पहुंची राम मंदिर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शिमला 07 जुलाई 2026। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनके मंत्रिमंडल द्वारा शिमला के ऐतिहासिक राम मंदिर में की गई विशेष पूजा-अर्चना को लेकर कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। जयराम […]

You May Like

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी:आतंकी ठिकाना ध्वस्त, 5 AK राइफलें, भारी हथियारों का जखीरा बरामद....|....बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा जम्मू: अमरनाथ यात्रा का सबसे बड़ा काफिला रवाना, 93 हजार भक्तों ने किए दर्शन....|....नेता प्रतिपक्ष का कांग्रेस पर हमला, बोले- आस्था नहीं, राजनीतिक मजबूरी में पहुंची राम मंदिर....|....मंगोलपुरी में दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत और दूसरा भाई घायल, परिजनों के पुलिस पर गंभीर आरोप....|....इंडोनेशिया में पीएम को सर्वोच्च सम्मान: अब तक 30 से अधिक देशों में मिल चुके हैं मेडल; प्रधानमंत्री क्या बोले?....|....दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटा, कई पलटे खाकर चकनाचूर हुई ब्रेजा कार, दिल्ली के तीन युवकों की मौत....|....SECL Hosts Interactive Session on Preventive Vigilance and Good Governance....|....केदार कश्यप नकटी के ग्रामीणों से माफी मांगे, उनका तोड़ा गया मकान वहीं पर बनाये सरकार....|....कुम्हारी टोल प्लाज़ा बंद होने का दावा झूठा निकला - वन्दना राजपूत....|....9 जुलाई से खुलेगा लेजर पावर एंड इंफ्रा का ₹742 करोड़ का आईपीओ